PM नरेन्द्र मोदी ने कार्यक्रम ‘मन की बात’ द्वारा देशवासियों को किया संबोधित

(कुणाल शर्मा): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ कार्यक्रम के चलते देशवासियों को संबोधित किया गया। वहीं पीएम मोदी के यह ‘मन की बात’ का 94वां एपिसोड रहा। साथ ही 2014 से हर महीने के अंतिम रविवार को “मन की बात “प्रसारित किया जाता है। वहीं “मन की बात” कार्यक्रम के पीएम मोदी द्वारा क्या कुछ कहा गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात की। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत छठ की बधाई के साथ की। मन की बात के 94वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा कि यह पर्व स्वच्छता के महत्व पर भी जोर देता है। यह एक भारत श्रेष्ठ भारत का भी उदाहरण है। अब पूर्वांचल के साथ ही दिल्ली, मुंबई और गुजरात में भी धूमधाम से छठ मनाया जा रहा है। अब विदेशों में भी छठ मनाया जाने लगा है। वही पीएम मोदी ने सोलर एनर्जी पर भी चर्चा की। साथ ही कहा कि इसमें पूरी दुनिया अपना भविष्य देख रही है। हम सौर ऊर्जा से बिजली बनाने वाले सबसे बड़े देशों में शामिल हो गए हैं। सौर ऊर्जा से गरीब और मध्यम वर्गीय जीवन में बदलाव आ रहा है।

सौर ऊर्जा से अब बिजली बिल नहीं आ रहा, बल्कि अब कमाई हो रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में गुजरात का मोढेरा पहला सूर्य ग्राम बन गया है। साथ ही मन की बात में पीएम मोदी ने कहा कि हमारा देश सोलर के साथ ही स्पेस सेक्टर में भी कमाल कर रहा है। हाल ही में भारत ने एक साथ 36 सैटेलाइट को अंतरिक्ष में स्थापित किया है। दिवाली से एक दिन पहले मिली ये सफलता बड़ा गिफ्ट है। इससे डिजिटल कनेक्टिविटी को मदद मिलेगी। इससे दूर-दराज के इलाके एक दूसरे से जुड़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि भारत के वैज्ञानिकों ने न सिर्फ स्वदेशी टेक्नोलॉजी विकसित की,बल्कि कई सैटेलाइट भी सफलता पूर्वक स्थापित किए। उन्होंने कहा कि पहले स्पेस सेक्टर सरकारी व्यवस्थाओं के दायरे में ही सिमटा हुआ था। जब यह सेक्टर प्राइवेट सेक्टर के लिए खोल दिया गया तब से इसमें क्रांतिकारी परिवर्तन आए हैं।

वहीं दूसरी और “मन की बात” के दौरान कहा की पीएम मोदी ने कहा कि जिस तरह से हमारे देश के युवा नेशन बिल्डिंग में जुट गए हैं, वह प्रेरणा देने वाला है। युवा हैकेथॉन में भी कड़ी मेहनत से काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने लाल किले से इस दशक को भारत का टैकेड बनाने की बात कही थी। इस काम की कमान IIT स्टूडेंट्स ने संभाल ली है। प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में पर्यावरण का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसे लोगों की कमी नहीं हैं जो इसकी सुरक्षा के लिए अपना जीवन खपा देते हैं। उन्होंने कहा कि आज ईक्रो फ्रेंडली लिविंग में जागरूकता बढ़ी है। पीएम मोदी ने कोयंबटूर के अनाईकट्टी की आदिवासी महिलाओं के टेराकोटा टी-कप बनाने के प्रयास की भी सराहना की।

Read also: PM Modi ने जम्मू-कश्मीर में किया ‘रोजगार मेले’ का शुभारंभ, 3 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

पीएम ने वायो बिलेज को लेकर भी चर्चा की। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में पर्यावरण की रक्षा के लिए समर्पित मिशन लाइफ को भी लॉन्च किया गया है। मिशन लाइफ का मतलब है कि ऐसी जीवन शैली जो पर्यावरण को नुकसान न पहुंचाए। पीएम ने कहा कि 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस है। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जन्म जयंती का भी अवसर है। इस मौके पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन होता है. ऐसी ही भावना खेलों में भी देखने को मिली है।

बहराल मन की बात के दौरान पीएम ने कहा कि देश 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस मनाएगा। साथ ही कहा कि देश ने पिछले साल भगवान बिरसा मुंडा की जन्म जयंती के दिन आदिवासी विरासत और गौरव को सेलिब्रेट करने के लिए इसकी शुरुआत की थी। पीएम ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लाखों लोगों को एकजुट किया था। साथ ही भारत की आजादी और आदिवासी संस्कृति की रक्षा के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया था. हम उनके जीवन से प्रेरणा ले सकते हैं।

वहीं 8 नवंबर को गुरु पर्व है। गुरुनानक जी का प्रकाश पर्व हमारी आस्था के लिए जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही हमें इससे सीखने को भी मिलता है। गुरुनानक देव जी ने अपना जीवन मानवता को समर्पित किया। दशकों के इंतजार के बाद करतारपुर साहिब कॉरिडोर का निर्माण होना भी सुखद है. हमें हमारे गुरुओं के विचारों से लगातार सीखना है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *