प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जापान में पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल हुए

(प्रदीप कुमार): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जापान में पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल हुए। इस राजकीय समारोह में पीएम मोदी समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष मौजूद रहे। आबे को श्रद्धांजलि देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत उनको याद कर रहा है। पीएम मोदी ने जापान के पीएम फुमियो किशिदा से भी मुलाकात की। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई विश्व नेताओं ने आबे को अंतिम श्रद्धांजलि दी। आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के लिए टोक्यो पहुंचे पीएम मोदी ने यहां हाथ जोड़कर व फूलों का गुच्छ चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।इस दौरान पीएम मोदी भावुक नज़र आए।

राजकीय अंतिम संस्कार के बाद, पीएम मोदी ने अकासा पैलेस में पूर्व पीएम शिंजो आबे की पत्नी अकी आबे के साथ एक निजी बैठक की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि प्रधानमंत्री ने शिंजो आबे के साथ अपनी प्यारी यादों को याद किया और संवेदना व्यक्त की। शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस व कई विश्व नेताओं सहित 4,300 लोग कार्यक्रम में शमिल हुए। हैरिस तीसरी पंक्ति में जापान में अमेरिका के राजदूत राहम इमानुएल के साथ बैठीं नजर आईं।

शिंजो आबे की आठ जुलाई को उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह दक्षिणी जापानी शहर नारा में चुनाव प्रचार के दौरान एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। टोक्यो के एक मंदिर में बेहद करीबी लोगों की मौजूदगी में जुलाई में आबे का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। आज उनका राजकीय अंतिम संस्कार कार्यक्रम रखा गया , ताकि विश्व नेता व उनके समर्थक उन्हें श्रद्धांजलि दे पाएं। इस कार्यक्रम के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।

Read also: अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन कर जन-जन तक पहुंचाए आजादी की कहानियाँ – मुख्यमंत्री का आह्वान

शिंजो आबे को अंतिम विदाई देने से पहले पीएम मोदी ने टोक्यों में जापानी पीएम फुमियो किशिदा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत-जापान संबंध को लेकर चर्चा हुई। फुमियो किशिदा के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में भारत-जापान संबंध गहरे होंगे

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे को याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में आज हम मिल रहे हैं। पिछली बार जब मैं आया था तो मेरी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ लंबी बातचीत हुई थी। भारत शिंजो आबे को याद कर रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *