Facebook-WhatsApp को लेकर फिर गरमाई सियासत, राहुल गांधी ने फिर उठाई जांच की मांग !

नई दिल्ली (तरुण कालरा की रिपोर्ट)– फेसबुक व्हाट्सएप मामले में लगातार देश की राजनीति गरमाई हुई है। राहुल गांधी ने फिर से मामले में बयान देते हुए इसे लोकतंत्र और सामाजिक सद्भाव पर हमला करार दिया। राहुल ने जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग दोहराई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार सुबह एक बार फिर फेसबुक और वाट्सएप पर भारत के लोकतंत्र और सामाजिक सद्भाव पर हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने यह तब कहा जब उनकी पार्टी ने फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग को दो हफ्ते के अंतराल में दो बार पत्र लिखा है, जिसमें सोशल मीडिया दिग्गज पर भाजपा के प्रति कथित पक्षपात की बात कही गई है।


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने वाल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट को साझा करते हुए ट्वीट किया, की अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने फेसबुक और वाट्सएप पर भारत के लोकतंत्र और सामाजिक सद्भाव पर हमले को पूरी तरह से उजागर किया है। किसी को भी, एक विदेशी कंपनी को छोड़कर हमारे देश के मामलों में हस्तक्षेप करने की अनुमति दी गई है। उनकी तुरंत जांच की जानी चाहिए और दोषी पाए जाने पर दंडित किया जाना चाहिए।
विदेशी मीडिया की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फेसबुक की कार्यकारी एक्जीक्यूटिव अंखी दास सत्तारूढ़ भाजपा के सदस्यों पर अभद्र भाषा का नियम लागू नहीं करती हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, दास ने सालों तक आंतरिक पोस्टिंग की। रिपोर्ट में कहा गया है कि वो सत्तारूढ़ भाजपा का समर्थन करती हैं। इससे पहले शनिवार को राहुल ने फेसबुक और भाजपा के लिंक को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने टाइम पत्रिका में भाजपा और फेसबुक के लिंक को लेकर छपी रिपोर्ट का हवाला दिया और अभद्र भाषा पर अंकुश लगाने में विफलता को लेकर हमला बोला था। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा था, अमेरिका की टाइम मैग्जीन ने वाट्सएप और भाजपा की सांठगांठ का पर्दाफाश किया है। 40 करोड़ भारतीय इसका इस्तेमाल करते हैं।

Also Read- यूपी में वीकेंड लॉकडाउन खत्म, अब रविवार को पूरे प्रदेश के बाजारों में साप्ताहिक बंदी !

वाट्सएप चाहता है कि उसका इस्तेमाल भुगतान करने के लिए हो, जिसके लिए मोदी सरकार की मंजूरी की आवश्यकता है। इस तरह वाट्सएप पर भाजपा की पकड़ है। टाइम मैग्जीन के लेख में बताया गया था कि फेसबुक कैसे भाजपा नेताओं द्वारा की गई टिप्पणियों के मामले में अभद्र भाषा की जांच करने में विफल रहा है। कुछ भाजपा नेताओं ने अभद्र भाषा को लेकर बने प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है। कांग्रेस पार्टी मामले में जेपीसी जांच की मांग कर रही है।

फेसबुक फाउंडर मार्क जुकरबर्ग को लिखे खत में कांग्रेस पार्टी ने फेसबुक इंडिया की टीम को सस्पेंड करने की भी मांग उठाई है। कांग्रेस संसद सत्र में भी मामले की गंभीरता को देखते हुए चर्चा की मांग करेगी। कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार से यह मांग भी की है कि जांच पूरी हो जाने तक व्हाट्सएप को प्रस्तावित किसी भी लाइसेंस को मंजूरी ना दी जाए। कांग्रेस पार्टी मामले को अपराधिक मानती है लिहाजा कड़ी कार्रवाई की मांग पुरजोर तरीके से उठाई जा रही है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *