दलित की मौत के बाद चढ़ा दिल्ली का सियासी पारा

नई दिल्ली (रिपोर्ट- अनिल सिंह): बीते बुधवार को दिल्ली के आदर्श नगर में हुई एक युवक की हत्या को लेकर अब दिल्ली में सियासत शुरू हो गई है। बीजेपी का आरोप है कि देश की राजधानी दिल्ली में एक दलित युवक की अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों ने दिनदहाड़े निर्मम हत्या कर दी। बीजेपी का कहना है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पीड़ित परिवार को कानूनी सहायता देने के साथ-साथ आर्थिक सहायता भी दे।

उत्तर प्रदेश के हाथरस की घटना को लेकर राजनीतिक दलों में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर अभी थमा भी नही था कि दिल्ली के आदर्श नगर में प्रेम प्रसंग के चलते एक दलित युवक की सरेआम पीट-पीट हत्या कर दी। जिसको लेकर दिल्ली में सियासी पारा बढ़ने लगा है। बीजेपी का आरोप है कि दिल्ली से बाहर जब भी किसी दलित की हत्या होती है तो अरविंद केजरीवाल एंड पार्टी कैंडल मार्च करने लगते हैं। लेकिन लेकिन जहां के वह खुद सूबेदार हैं वहां पर किसी दलित की हत्या होती है तो वहीं अरविंद केजरीवाल कुछ नहीं बोलते।

Also Read: दिल्ली- ट्री ट्रांसप्लांटेशन पॉलिसी को मंजूरी, एक पेड़ काटने पर लगाने पड़ेंगे 10 पौधे

दिल्ली में हुई इस घटना को लेकर बीजेपी के प्रवक्ता से लेकर तमाम नेता अरविंद केजरीवाल को घेरने में लगे हैं कोई ट्वीट के जरिए केजरीवाल से सवाल पूछ रहा है, तो कोई सोशल मीडिया पर जाकर दिल्ली सरकार को घेरने में लगा है। कभी केजरीवाल सरकार की केबिनेट का सिपासलाहर कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल से अपील की है कि वो पीड़ित परिवार को सामने सहायता देने के साथ आर्थिक मदद भी करें।

जब कभी भी ऐसी कोई घटना होती है। तब राजनीतिक दल ऐसे बयान देने लगते हैं कि मानो इस बार दलितों को न्याय मिल ही जाएगा। लेकिन जैसे ही मामला शांत होता है वैसे ही न्याय दिलाने वाले भी लुप्त हो जाते हैं। सवाल इस बात का है कि क्या दलित राजनीति का मोहरा बन कर रह गए है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *