10 राज्यसभा सीटों और उत्तराखंड की एक विधानसभा सीट के लिए चुनाव 9 नवंबर को चुनाव होंगे

राज्‍यसभा की रेस एक बार फिर शुरू होने वाली है। उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों और उत्तराखंड की एक विधानसभा सीट के लिए चुनाव 9 नवंबर को चुनाव करवाए जाएंगे। उत्‍तराखंड की एक सीट के अलावा उत्‍तर प्रदेश की 10 राज्‍यसभा सीटें अगले महीने खाली होने वाली है।

 

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और सपा नेता राम गोपाल यादव उत्तर प्रदेश के 10 सदस्यों में से 25 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं।

 

अभिनेता–राजनेता राज बब्बर का उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य के रूप में कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है। जानकारी के मुताबिक 9 नवंबर को मतदान होगा और शाम को ही मतगणना होगी।

 

चुनाव आयोग ने कहा है कि अगले महीने होने वाले राज्‍यसभा और विधानसभा चुनावों की अधिसूचना 20 अक्टूबर को जारी की जाएगी।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *