Raj Kundra के खिलाफ Poonam Pandey का बयान 

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा अपने पोर्न वीडियो मामले को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। आपको बता दें, राज को पुलिस ने 23 जुलाई तक अपनी हिरासत में ले लिया है।

इसी बीच पूनम पांडे ने अपना बयान जारी कर दवा किया है कि राज कुंद्रा ने 2019 में एक कॉन्ट्रैक्ट पर छोटे से विवाद के कारण उनका नंबर लीक कर दिया था।

जानकारी के मुताबिक, पूनम ने अपने बयान में यह भी साफ किया है कि उनकी असहमति के बाद भी राज ने उनका नंबर और कुछ तस्वीरें लीक की थीं, जिसके बाद उनके पास ऐसे कॉल आ रहे थे जो काफी अपमानजनक थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ETimes (@etimes)

बता दें, एक वीडियो मैसेज में, पूनम पांडे ने कहा कि जब मैंने कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने के लिए मना कर दिया, तो उसने मेरा फोन नंबर एक कैप्शन के साथ लीक कर दिया, जिसमें लिखा था कि कॉल मी नाऊ.. आई विल स्ट्रीप फॉर यू

उन्होंने मेरे पर्सनल नंबर के साथ यह मैसेज जारी किया और फैला दिया था। मुझे आज भी याद है कि उसके बाद मेरे फोन की घंटी लगातार बजती रही। मुझे पूरी दुनिया से फोन आए, जिसमें धमकी भरे मैसेज भी शामिल हैं।

पूनम ने आगे कहा कि मैं अपने घर पर नहीं थी. मैं घर से निकल गई थी। छुप कर रह रही थी। मुझे याद है, मैंने कुछ महीने उस वक्त एक ओरन नाम की जगह है, वहां पर बिताई थी।

कुछ वक्त कहीं और बिताए थे। मैं बस इस डर में थी कि मेरे साथ कुछ हो जाएगा। मुझे जिस तरह की मैसेज आते थे कि मैं जानता हूं आप कहां है, मैं उस वक्त थोड़ी डरी हुई थी।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *