राज्यसभा सांसद अमर सिंह के निधन पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने किया शोक व्यक्त

लंबे समय से बीमार चल रहे राज्यसभा सांसद अमर सिंह का आज शनिवार दोपहर को इलाज के दौरान सिंगापुर में निधन हो गया है। | Total tv, news hindi,

लंबे समय से बीमार चल रहे राज्यसभा सांसद अमर सिंह का आज शनिवार दोपहर को इलाज के दौरान सिंगापुर में निधन हो गया है। हाल ही में उनका किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था, क्योंकि साल 2013 में उनकी किडनी खराब हो गई थी। उनके निधन से सियासी गलियारे में शोक की लहर है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम नेता अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि “अमर सिंह जी एक ऊर्जावान सार्वजनिक व्यक्ति थे। वह कई राजनीतिक घटनाओं के साक्षी रहे । वह जीवन के कई क्षेत्रों में अपनी दोस्ती के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से दुखी हूं । उनके दोस्तों और परिवार के प्रति संवेदनाएं। ऊँ शांति ।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि “वरिष्ठ नेता एवं सांसद श्री अमर सिंह के निधन के समाचार से दुःख की अनुभूति हुई है। सार्वजनिक जीवन के दौरान उनकी सभी दलों में मित्रता थी। स्वभाव से विनोदी और हमेशा ऊर्जावान रहने वाले अमर सिंहजी को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें। उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएँ।”

सपा मुखिया व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट किया कि “श्री अमर सिंह जी के स्नेह-सान्निध्य से वंचित होने पर भावपूर्ण संवेदना एवं श्रद्धांजलि।”

सीएम योगी ने ट्वीट किया कि “अपनी विशिष्ट कार्यशैली से भारतीय राजनीति पर अमिट प्रभाव डालने वाले मृदुभाषी राजनेता, सांसद श्री अमर सिंह जी का निधन दुःखद है। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। ॐ शांति!”

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने वरिष्ठ राजनेता और राज्यसभा सांसद अमर सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा को शांति और शोक संतप्त परिवार जनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

गौरतलब है, अमर सिंह समाजवादी पार्टी (एसपी) के पूर्व नेता रहे हैं। एक समय पर उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेताओं में गिने जाने वाले अमर सिंह समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव के करीबियों में शामिल थे। यही नहीं बॉलीवुड से भी उनका अच्छा खासा रिश्ता था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

1 thought on “राज्यसभा सांसद अमर सिंह के निधन पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने किया शोक व्यक्त”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *