कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में राहुल गांधी ने कही ये बात, नाराज हुए कई नेता

नई दिल्‍ली – (तरूण कालरा की रिपोर्ट) – सोमवार को कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक जारी है। कई मुद्दों के साथ ही इसमें सबसे प्रमुख मुद्दा सोनिया गांधी के इस्‍तीफे की पेशकश करना रहा। कांग्रेस की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने इस बैठक में पार्टी के नेताओं से साफ कहा कि नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे अब अंतरिम अध्यक्ष पद को छोड़ना चाहती हैं। इसके तुरंत बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी ने सोनिया गांधी को मनाने की कोशिश भी की थी।

 

वहीं इस बैठक में राहुल गांधी ने हाल में 23 नेताओं के हस्‍ताक्षर वाले पत्र का मुद्दा उठाया। राहुल गांधी ने 23 नेताओं के हस्‍ताक्षर वाले पत्र की आलोचना करते हुए कहा कि जब सोनिया जी बीमार थीं और राजस्‍थान सरकार को बचाने के लिए कोशिश की जा रही थीं ऐसे में ये पत्र क्‍यों लिखा गया। इसके साथ ही राहुल गांधी ने इस पत्र का समर्थन कर हस्‍ताक्षर करने वाले कांग्रेस नेताओं पर बड़ा आरोप भी लगा दिया। राहुल गांधी ने कहा कि पत्र लिखने वाले नेता बीजेपी के साथ मिले हुए हैं।

 

इसके बाद कार्यसमिति की बैठक में मौजूद गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्‍बल भड़क गए। बैठक में गुलाम नबी आजाद ने कहा कि अगर कोई ये साबित कर दे तो मैं पार्टी के सभी पदों से इस्‍तीफा दे दूंगा। वहीं कपिल सिब्‍बल ने भी राहुल गांधी के आरोप पर कहा कि 30 सालों में एक बयान बीजेपी के लिए नहीं दिया और हम मिले हुए हैं।

 

 

सोनिया गांधी को भेजी गई चिट्ठी में राज्‍यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्रियों– आनंद शर्मा, कपिल सिब्‍बल, मनीष तिवारी, शशि थरूर, सांसद विवेक तनखा, AICC और CWC के मुकुल वासनिक और जितिन प्रसाद के नाम हैं। इसके अलावा पूर्व मुख्‍यमंत्रियों भूपिंदर सिंह हुड्डा, राजेंद्र कौर भटट्ल, एम वीरप्‍पा मोइली, पृथ्‍वीराज चव्‍हाण, पीजे कुरियन, अजय सिंह, रेणुका चौधरी और मिलिंद देवड़ा के भी पत्र पर हस्‍ताक्षर हैं। प्रदेश कमेटियां संभाल चुके राज बब्‍बर, अरविंदर सिंह लवली और कौल सिंह ने भी चिट्ठी को स‍मर्थन दिया है। इसके अलावा अखिलेश प्रसाद सिंह, कुलदीप शर्मा, योगानंद शास्‍त्री और संदीप दीक्षित के भी साइन हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *