राहुल गांधी ने कहा ‘पीएम मोदी कुछ नहीं समझते’, तो स्मृति ईरानी ने दिया ये जवाब !

नई दिल्ली (रिपोर्ट- तरुण कालरा): कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। डेनमार्क के प्रधानमंत्री संग पीएम मोदी की बातचीत का एक अंश साझा करते हुए राहुल ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री कुछ नहीं समझते। उन्‍होंने लिखा कि की असली खतरा ये नहीं है कि हमारे पीएम कुछ समझते नहीं। खतरा ये है कि उनके पास मौजूद किसी शख्‍स में उन्‍हें यह बताने की हिम्‍मत नहीं है।


इस वीडियो में पीएम मोदी विंड एनर्जी को लेकर बात कर रहे हैं। वे डेनमार्क के प्रधानमंत्री से कहते हैं कि विंड टरबाइन के जरिए ‘हवा से पानी’ एक्‍सट्रैक्‍ट किया जा सकता है। इस ट्वीट के बाद, स्‍मृति ईरानी समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने राहुल की समझ पर सवाल उठाए।

राहुल ने पिछले दिनों डेनमार्क के प्रधानमंत्री के साथ पीएम मोदी की बातचीत का वीडियो शेयर किया है। इसमें मोदी कह रहे हैं कि ‘विंड एनर्जी टरबाइन के जरिए जहां नमी ज्‍यादा है, वो हवा में से पानी सोख करके अगर साफ पेयजल बना सकें तो वे एनर्जी का भी काम करेंगे और पीछे से पानी भी मिल पाएगा।’ मोदी का कहना था कि टरबाइन से गांव की पेयजल की समस्‍या खत्‍म हो सकती है।

Also Read- इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार वर्ल्ड फूड प्रोग्राम संगठन को मिला, निभाई थी ये अहम भूमिका

उन्‍होंने यह भी कहा कि टरबाइन के जरिए हवा से ऑक्सिजन भी अलग कर सकते हैं। मोदी ने कहा कि इस बारे में थोड़ी साइंटिफिक समझ डेवलप करने की जरूरत है। जवाब में डेनमार्क के प्रधानमंत्री ने कहा कि वह मोदी के पैशन से प्रभावित हुए हैं। उन्‍होंने डेनमार्क aआकर इंजिनियर्स को समझाने का न्‍योता भी पीएम मोदी को दिया।

राहुल गांधी के ट्वीट करने के घंटे भर के भीतर बीजेपी नेताओं ने पलटवार शुरू कर दिया। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने लिखा कि ‘राहुल गांधी के आसपास मौजूद किसी में यह बताने की हिम्‍मत नहीं कि वह नहीं समझते। वह पीएम नरेंद्र मोदी के विचारों का मजाक उड़ाते हैं जबकिे दुनिया की लीडिंग कंपनी के सीईओ उनकी बात से सहमत हैं।’


अमेठी में राहुल गांधी को लोकसभा चुनाव में हराने वाली केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी ने कहा,की ऐसा लगता है कि कांग्रेस का असली खतरा बढ़ता जा रहा है और किसी में भी युवराज को कुछ और बताने की हिम्‍मत नहीं है। बीजेपी की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कुछ खबरों के लिंक साझा किए जिनमें टरबाइन के जरिए हवा से पानी बनाने की बात कही गई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *