राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को आगाह किया – महंगाई अभी और बढ़ेगी

बढ़ती महँगाई के खतरे के और बढ़ने के संकेत पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को आगाह किया है। राहुल ने केंद्र सरकार से इस बढ़ते खतरे से गरीब और मध्यवर्गीय परिवार को बचाने की गुहार लगाई है। राहुल गांधी ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने से पहले ही कीमतों में रिकॉर्ड वृद्धि ने गरीबों और मध्यम वर्ग को कुचल दिया था। उन्होंने कहा, की यह महंगाई और बढ़ेगी क्योंकि कच्चे तेल की कीमत प्रति बैरल 100 डॉलर से अधिक है, खाद्य कीमतों में 22 प्रतिशत की वृद्धि की आशंका है। कोविड ने वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला को बाधित किया है। पूर्व कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि भारत सरकार को अब कार्रवाई करनी चाहिए और लोगों की रक्षा करनी चाहिए। सरकार ने सोमवार को जो आंकड़ा जारी किया है उसके मुताबिक कच्चे तेल और गैर-खाद्य वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि होने से खुदरा मुद्रास्फीति फरवरी में आठ महीने के उच्चतम स्तर 6.07 प्रतिशत पर पहुंच गई।

Read Also बीते 24 घंटों में 3383 लोग कोरोना से ठीक हुए, कोरोना के केसों में लगातार गिरावट

इस दौरान थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति बढ़कर 13.11 प्रतिशत हो गई। यूक्रेन पर 24 फरवरी को रूसी आक्रमण के बाद कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की कीमतों में वृद्धि ने थोक मूल्य सूचकांक पर विपरीत असर डाला है। दरअसल, सरकार ने सोमवार को जो आंकड़ा जारी किया है उसके मुताबिक, कच्चे तेल और गैर-खाद्य वस्तुओं की कीमतों में इजाफा होने के कारण खुदरा मुद्रास्फीति फरवरी में आठ महीने के उच्चतम स्तर 6.07 प्रतिशत पर पहुंच गई। इस दौरान थोक मूल्य आधारित मुद्रास्फीति बढ़कर 13.11 प्रतिशत हो गई।
यूक्रेन पर 24 फरवरी को रूस द्वारा हमला किए जाने के बाद से कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि ने थोक मूल्य सूचकांक पर विपरीत प्रभाव डाला है। महंगाई और तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर निशाना साधते रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *