राजीव कुमार ने भारत के नए चुनाव आयुक्त के रूप में संभाला पदभार

Rajiv Kumar

नई दिल्ली: राजीव कुमार ने मंगलवार को भारत के नए चुनाव आयुक्त के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। वे मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा और चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा के साथ भारत निर्वाचन आयोग के सदस्य हैं।

राजीव कुमार झारखंड कैडर के 1984 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हैं। चुनाव आयुक्त अशोक लवासा, जो मुख्य चुनाव आयुक्त बनने की कतार में थे, ने मंगलवार को एशियाई विकास बैंक में शामिल होने के लिए इस्तीफा दे दिया।

Also Read प्रणब मुखर्जी का निधन, 7 दिन का राष्‍ट्रीय शोक, 2 बजे होगा अंतिम संस्‍कार

राजीव कुमार वित्त सचिव भी रह चुके हैं, उनके पास सार्वजनिक और प्रशासनिक क्षेत्र का 30 साल से ज्यादा का अनुभव है।  उन्होंने बीएससी और एलएलबी के साथ पब्लिक पॉलिसी एंड सस्टेनेबिलिटी में मास्टर्स किया है।

कुमार को पिछले साल जुलाई में वित्त सचिव नियुक्त किया था और इस साल फरवरी में उनका कार्यकाल समाप्त हो गया था। राजीव कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वित्तीय समावेशन की योजना के प्रमुख क्षेत्रों में काम करने के लिए जाना जाता है।

Also Read विजय माल्या को सुप्रीम कोर्ट से झटका, कोर्ट की अवमानना मामले में पुनर्विचार याचिका खारिज

इनमें प्रधानमंत्री जन धन योजना और मुद्रा ऋण योजना जैसी प्रमुख योजनाएं शामिल हैं। राजीव कुमार का चुनाव आयोग में पांच साल का होगा यानी 2025 तक इस यह जिम्मेदारी संभालेंगे। इस हिसाब से राजीव कुमार इस लोकसभा चुनाव 2024 का काम भी देखेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *