संसद के केंद्रीय कक्ष में सांसदों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी को श्रद्धासुमन अर्पित किये

rajiv ganddhi birth anniversary, संसद के केंद्रीय कक्ष में सांसदों ने पूर्व प्रधानमंत्री....

प्रदीप कुमार की रिपोर्ट – संसद के केंद्रीय कक्ष में सांसदों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी को श्रद्धासुमन अर्पित किये।स्पीकर ओम बिरला ने इस अवसर पर राजीव गांधी का किया भावपूर्ण स्मरण। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला तथा राज्य सभा मे नेता प्रतिपक्ष, मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में आयोजित इस पुष्पांजलि कार्यक्रम का वीडियो ट्वीट करते हुए स्पीकर ओम बिरला ने लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर भावपूर्ण स्मरण। इस अवसर पर संसद के केंद्रीय कक्ष में उन्हें भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की।                                              rajiv ganddhi birth anniversary,

पुष्पांजलि अर्पित करने वाले विशिष्टजनों में अनेक संसद सदस्य और पूर्व संसद सदस्य शामिल रहे। इस अवसर राज्य सभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे समेत सांसद केसी वेणुगोपाल, आरआरके राजू ,राजीव शुक्ला, रंजीता रंजन और अन्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर लोक सभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह और राज्य सभा के महासचिव पी. सी. मोदी ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।

 

Read Also – शराब नीति को लेकर मचा घमासान, बीजेपी ने विधानसभा सत्र बुलाने की मांग की

 

भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा ने 20 अगस्त 1993 को संसद भवन के केन्द्रीय कक्ष में राजीव गांधी के चित्र का अनावरण किया था ।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.  

rajiv ganddhi birth anniversary,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *