ड्रग्‍स मामले में फिर NCB पहुंची रिया चक्रवर्ती, आज तीसरे दिन भी पूछताछ

सुशांत राजपूत की मौत के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें कम होने का नाम तो लेती नहीं दिख रहीं, लेकिन मुश्किलें बढ़ रही हैं। एक ओर सीबीआई ने इस मामले में शिकंजा कस रखा है तो वहीं ड्रग्स के मामले में भी अब रिया फंसती नजर आ रही हैं। रिया आज एक बार फिर एनसीबी ऑफिस पहुंची जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। इससे पहले रविवार को भी एनसीबी ने रिया से करीब 6 घंटे से ज्यादा पूछताछ की थी और लगातार दूसरे दिन भी रिया को एनसीबी ऑफिस पूछताछ के लिए आना पड़ा था।

 

आपको बता दें, सुशांत की मौत मामले में ड्रग्स का ऐंगल सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) भी एक्शन मोड में आ गई है। ड्रग्‍स से जुड़े होने के आरोप में एनसीबी ने एक के बाद एक कई लोगों को गिरफ्तार किया है और कुछ को रिमांड पर भी ले रही है। एनसीबी ने बीते कुछ दिनों के अंदर तीन गिरफ्तारी की हैं। इन तीन लोगों में सुशांत के स्टाफ मेंबर रहे दीपेश सावंत को भी गिरफ्तार करने के बाद रविवार को कोर्ट में पेश किया गया था जहां से कोर्ट ने दीपेश सावंत को भी 9 सितंबर तक एनसीबी की रिमांड में भेज दिया है। वहीं, दीपेश ने रिया को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इससे पहले सीबीआई भी रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर चुकी है।

ताजा जानकारी के मुताबिक, एनसीबी की रिमांड में आए दीपेश सावंत के खुलासे के बाद रिया चक्रवर्ती को रविवार शाम पूछताछ के लिए बुलाया गया था। एनसीबी ने ड्रग्स मामले में रिया से करीब 6 घंटे से ज्यादा पूछताछ की है, इस दौरान उससे कई सवाल किए गए। रिया से लगातार दो दिन की पूछताछ के बाद अब रिया भी एक्‍शन मोड में आ गई हैं। सोमवार को रिया ने भी सुशांत की बहन प्रियंका के खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्‍टेशन में मामला दर्ज करवाया है। रिया ने सुशांत की बहन पर फर्जी प्रिस्‍क्रेप्‍शन बनवाने का आरोप लगाया है। इसके बाद रिया की बहन

श्‍वेता ने ट्वीट कर कहा कि कोई भी चीज हमें तोड़ने वाली नहीं है, एक झूठी एफआईआर तो बिल्‍कुल नहीं।

 

गौरतलब है, ड्रग्स के मामले में रिया का भाई शोविक चक्रवर्ती और सुशांत राजपूत का मैनेजर सैमुअल मिरांडा पहले से ही 9 सितंबर तक एनसीबी की रिमांड पर है। वहीं अब ड्रग सिंडिकेट का एक्टिव मेंबर दीपेश सावंत भी रिया की मुश्किलें बढ़ा रहा है। एनसीबी पूछताछ में उसने कबूल किया है कि उसने रिया के कहने पर ही ड्रग्स खरीदे थे।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *