जम्मू कश्मीर का केसर दुनिया में बढ़ाएगा भारत का मान : PM Modi 

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि जम्मू कश्मीर का केसर वहां की समृद्ध विरासत का प्रतीक है और आत्मनिर्भर भारत के तहत इसे विश्व स्तर पर पहुंचाने का जो प्रयास हो रहा है उससे दुनिया में भारत का मान पड़ेगा।

मोदी ने रविवार को रेडियो पर प्रसारित अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कहा की जम्मू कश्मीर के केसर की जो विशेषता है उसके कारण इससे इसी साल मई में ज्योग्राफिकल इंडिकेशन टैग याने जीआई टैग सर्टिफिकेट मिला है।

इससे हमारे केसर को वैश्विक स्तर पर नयी पहचान मिलेगी और कश्मीर के केसर का बाजार बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि जीआई टैग मिलने के बाद जम्मू कश्मीर के केसर को दुबई की एक सुपर मार्केट में लॉन्च किया है।

इससे अब इसका निर्यात बढ़ने लगेगा और हमारे आत्मनिर्भर भारत बनाने के प्रयासों को भी मजबूती मिलेगी ।प्रधानमंत्री ने कहा कि कश्मीर का केसर वैश्विक स्तर पर मसाले के रूप में प्रसिद्ध है और यह कई औषधीय गुणों से भरपूर तथा अत्यंत सुगंधित है।

इसका रंग गाढ़ा होता है और धागे लंबे तथा मोटे होते हैं। विश्व स्तर पर इसे पहचान मिलने से कश्मीर के किसानों मे अपनी इस समृद्ध परंपरा से खुशहाली आयेगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *