एसडीएम की टीम ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

दिल्ली(कुनाल शर्मा): उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोंडा चौक के पास चल रहे एक मकान में सेक्स रैकेट का एसडीएम सीलमपुर की टीम ने छापे मार कर सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, महिला उत्पीड़न व सेक्स रैकेट को लेकर दिल्ली सरकार और स्वाति मालीवाल लगातार एक्शन में है, जिसको लेकर लगातार ही जगह-जगह छापेमारी कर महिलाओं को छुड़ाया जाता है, इसी कड़ी में शुक्रवार को सीलमपुर एसडीएम द्वारा घोंडा चौक स्थित शिव मंदिर गामडी रोड के पास से सेक्स रैकिट का भण्डा फोड़ किया गया, इस दौरान देह व्यापार लिप्त 8 महिला व पांच पुरुष ग्राहकओ को गिरफ्तार किया गया, जो सेक्स रैकिट जैसे गोरख धंधे में शामिल थे ।

 

READ ALSO मुंबई में धारा 144 लागू, रैली, जुलूस पर भी रोक

 

बातचीत के दौरान SDM सीलमपुर शरत कुमार ने बताया कि, गोंडा चौक शिव मंदिर गामडी रोड से एक शिकायत मिली कि गामडी रोड़ मार्कीट एरिया में एक मकान के अंदर सेक्स रैकिट का गोरख धंधा जोरों शोरों से चलता है, जिससे इलाके के लोग काफी परेशान थे, शिकायत के आधार पर तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस बल के साथ व एसडीएम सीलमपुर अपनी टीम के साथ उन्होंने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर देह व्यापार में लिप्त 8 युवतियों समेत पांच पुरुषों ग्राहकओ को गिरफ्तार किया है, जिस मकान में यह सेक्स रैकिट चलता था, उसके उस मालिक से पूछताछ जारी है और 7 दिनों का नोटिस दिया गया है जिसके बाद उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

 

 

बहराल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर एसडीएम की टीम और पुलिस बल आगे की तफ्तीश में लगी हुई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *