Skin Care: पीठ की फुंसियों से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, जल्द मिलेगा छुटकारा

पीठ की फुंसियों से हैं परेशान तो अपनाएं ये घरेलू उपाय, जल्द मिलेगा छुटकारा | Total tv

नई दिल्ली: गर्मी आने के साथ ही अपने साथ कई तरह की स्कीन प्रॉब्लम्स भी लेकर आती है। गर्मियों में अक्सर लोग फोड़े-फुंसी और घमौरियों की समस्या से परेशान रहते हैं। कई बार तो लोग इस समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन, कई बार यह परेशानी काफी तकलीफ देह होती है। वहीं इसके साथ ही उन महिलाओं को काफी परेशानी होती है जो बैकलेस ड्रेस पहनना पसंद करती है। ये दाने पीठ की खूबसूरती को बिगाड़ देती हैं जिसकी वजह से शादी और पार्टीज के दौरान इसे ढककर रखना मजबूरी बन जाती है।

पीठ पर दानों से ऐसे पाएं छुटकारा

गौरतलब है कि, पीठ के दाने ना सिर्फ स्किन की ब्यूटी को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि इन फोड़े-फुंसियों और दानों की वजह से कई बार खुजली जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में आज हम इस परेशानी से निजात पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय लेकर आए है जिसके जरिए आप पीठ के दानों से होने वाली प्रॉब्लम से छुटकारा पा सकते हैं।

 

Read Also – Beauty Tips: दाग-धब्बे से हैं परेशान, तो ऐसे लगाए अंडे का फेस मास्क, जल्द मिलेगी राहत

 

ग्रीन टी

ज्यादातर लोगों को यहीं लगता है कि, ग्रीन टी का इस्तेमाल सिर्फ वजन कम करने के लिए किया जाता है, लेकिन आपको बता दें कि, इसका प्रयोग आप स्किन केयर के लिए भी कर सकते हैं। यह एक बेहतरीन ट्रीटमेंट है। इसका उपयोग करने के लिए सबसे पहले आप एक कप ग्रीम टी तैयार कर लें उसके बाद उसे कॉटन बॉल्स या फिर रुई की मदद से इसे अपने चेहरे और पीठ या फिर जहां भी फोड़े-फुंसी और दानों की समस्या हुई है वहां लगाएं। उसके बाद उसके सूखने के लिए छोड़ दें बाद में साफ पानी से वॉश कर लें।

शहद और दालचीनी

फोड़े-फुंसी और पीठ के दानों के लिए आप शहद और दालचीनी का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको शहद और दालचीनी को मिलाकर एक फेसपैक तैयार करना होगा। इसके बाद इसे पीठ और चेहरे पर 15 मिनट तक लगाएं रखें बाद में साफ पानी से धो लें। बता दें कि, इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो फोड़े-फुंसियों को दूर करने में मदद करते हैं।

एलोवेरा जेल

यह बात तो हम सभी जानते हैं कि, एलोवेरा जेल ब्यूटी का खजाना माना जाता है। इसे कई तरह की त्वचा संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। वैसे ही यह पीठ के दानों के लिए भी काफी फायदेमंद है। इसके लिए सबसे पहले आप एलोवेरा की पत्ती तोड़ लें और इसका जेल निकाल लें और कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें। अब ठंडे जेल को एफेक्टेड एरिया में लगाएं और करीब आधे घंटे के लिए छोड़ दें। आखिर में साफ पानी से धो लें।

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *