सोनिया गांधी ने यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति चुनाव जितने के लिए दी शुभकामनाएं

Sonia Gandhi wishing yashwant : सोनिया गांधी ने यशवंत सिन्हा को चिट्ठी लिखकर.

नई दिल्ली(प्रदीप कुमार): राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने अपना चुनावी कैंपेन शुरू कर दिया है। इस बीच यशवंत सिन्हा ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की चिट्ठी का भी जवाब दिया है। ट्विटर पर सोनिया गांधी की चिट्ठी को टैग करते हुए यशवंत सिन्हा ने लिखा कि मैं यूपीए अध्यक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को उनकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए तहे दिल से धन्यवाद देता हूं। यह भारत की आत्मा की लड़ाई है और इस नेक काम में हम सब एक हैं। जय हिन्द, यशवंत सिन्हा ने अपने इस ट्वीट में सोनिया गांधी की चिट्ठी को भी शेयर किया है। यशवंत सिन्हा को लिखी चिट्ठी में सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को जीत की शुभकामनाएं दी है।

इससे पहले विपक्षी दलों के नेताओं को संबोधित अपनी चिट्ठी में विपक्ष की ओर से राष्ट्रपति पद के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वे, ‘बिना किसी डर या पक्षपात के, संविधान के मौलिक मूल्यों और मार्गदर्शक आदर्शों को ईमानदारी पूर्वक बरकरार रखेंगे।’ यशवंत सिन्हा ने लिखा था कि, ‘विशेष रूप से संविधान के संरक्षक के रूप में, ‘मैं कार्यपालिका द्वारा लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता के प्रकाश को कम नहीं होने दूंगा। मैं लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और अखंडता को राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ हथियार नहीं बनने दूंगा, जैसा कि इस समय हो रहा है।’

 

Read Also – महाराष्ट्र में सियासी हलचल के बीच बोले शिंदे – हम शिवसेना में हैं, शिवसेना में ही रहेंगे

 

सोनिया गांधी ने यशवंत सिन्हा की लिखी इस चिट्ठी का जवाब देते हुए उन्हें जीत की शुभकामनाएं दी हैं और उन पर पूरा भरोसा जताया है। सोनिया गांधी ने उम्मीद जताई कि अगर यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति चुनाव जीते तो वह बिना पक्षपात और डर के सविधान के उत्तरदायित्व के लिए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *