भारत लौटने के बाद रैना ने परिवार को लेकर जताई चिंता, पंजाब के सीएम से मांगी मदद !

नई दिल्ली: आईपीएल 2020 से पहले ही अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स का साथ छोड़कर भारत वापस लौटे सुरेश रैना ने अब ट्विटर पर पोस्ट करके जानकारी दी है कि पंजाब में उनके परिवार के साथ क्या-क्या हुआ। रैना ने मंगलवार को ट्वीट करके पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब पुलिस से मदद की अपील की है।

रैना ने लिखा कि पंजाब में मेरे परिवार के साथ जो हुआ, वह भयानक से भी परे था। मेरे फूफा की उसी समय मौत हो गई थी। मेरी बुआ और मेरे चचेरे भाइयों को भी गंभीर चोटें आई थीं। दुर्भाग्य से जिंदगी से संघर्ष करते हुए बीती रात मेरे भाई ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। मेरी बुआ की अभी भी हालत गंभीर है।


रैना ने अन्य ट्वीट में कहा कि अभी तक हमें मालूम नहीं चला कि उस रात क्या हुआ था। मैं पंजाब पुलिस से अपील करता हूं कि वो इस मामल को देखें। हम यह जानने का हक तो रखते ही हैं कि उनके साथ यह किसने किया। उन अपराधियों को और अधिक अपराध करने के लिए छोड़ा नहीं जाना चाहिए। रैना ने पंजाब सरकार से भी मांग की है कि अपराधियों को तुरंत पकड़ कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।


आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले पठानकोट के माधोपुर क्षेत्र के थरियाल गांव में अज्ञात हमलावरों ने सुरेश रैना की बुआ के घर पर हमला किया था। हमले में सुरेश रैना के फूफा की मौत हो गई थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Also Read: IPL 2020- इस वजह से सुरेश रैना वापस लौटे, खत्म हो सकता है चेन्नई के साथ सफर !

गौरतलब है कि यूएई पहुंचने के कुछ दिन बाद ही चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना ने इस बार आईपीएल में नहीं खेलने का फैसला किया था। उनके फैसले के बाद पहले कहा गया कि अपने रिश्तेदार की हत्या की वजह से वो वापस लौट आए हैं। बाद में ये भी बातें सामने आईं कि यूएई में होटल के कमरे को लेकर उनका सीएसके प्रबंधन के साथ विवाद हुआ था और वो भारत वापस लौट आए।

अब ये तो खुद रैना ही बता सकते हैं कि असल कारण क्या था, लेकिन अगर किसी खिलाड़ी के जीवन में इतना कुछ एक समय पर हो रहा है तो खेलना वो भी क्रिकेट मुश्किल होता है । लिहाजा सुरेश रैना ने खुद को दूर रखकर वापस लौटने का फैसला किया होगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *