मिस्‍ट्री बनी सुशांत सिंह राजपूत की मौत, ऐसे राज खोलने में जुटी सीबीआई

बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के राज को जानने की कोशिश में देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी सीबीआई लगी हुई है। लगातार तीसरे दिन भी मामले में सीबीआई आज भी पूछताछ कर रही है। पूछताछ के लिए आज सिद्धार्थ पठानी डीआरडीओ के गेस्‍ट हाउस पहुंच गए हैं।

सीबीआई की इस टीम में 3 अधिकारी शामिल हैं जो सिद्धार्थ पठानी से पूछताछ करेंगे इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत के कुक रहे नीरज शुक्रवार को पूछताछ की गई थी। शनिवार को भी सीबीआई ने मामले की जांच में पूछताछ के लिए सिद्धार्थ पठानी को बुलाया है। सिद्धार्थ पठानी सुशांत सिंह राजपूत के फ्लैटमेट थे।

कल शनिवार को सीबीआई की टीम सुशांत के बांद्रा के डूप्लेक्स फ्लैट पर पहुंची और करीब 6 घंटे छानबीन की थी। वारदात के दिन घर पर मौजूद रहे सिद्धार्थ पठानी, दीपेश सावंत और नीरज सिंह को बुलाया गया और उनसे पूछताछ की गई थी। इसके बाद घटना वाले दिन को फिर से रिक्रिएट किया गया था। ये समझने की कोशिश की गई कि सुशांत की जिंदगी के आखिरी दिन क्या हुआ था। करीब 2 दर्जन फॉरेंसिक एक्सपर्ट और सीबीआई के 7-8 अधिकारी उस कमरे में पहुंचे जहां सुशांत ने सुसाइड किया था। जांच के दौरान उन कड़ियों को जोड़ने की कोशिश की गई जो सुशांत की मौत की कहानी में अब तक सामने आई हैं। इसके अलावा पुलिस ने सुशांत के फ्लैट की छत का मुआयना भी किया था और शनिवार रात करीब 9 बजे सीबीआई की टीम सुशांत के फ्लैट से निकली थी जहां उनके साथ सिद्धार्थ पिठानी, दिपेश सावंत और नीरज सिंह थे जिसे लेकर वो डीआरडीओ के गेस्ट हाउस पहुंची और सवाल जवाब का लंबा दौर चला।

 

गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मिस्‍ट्री बन कर रह गई है। 14 जून 2020 को उनकी मौत मुंबई के बांद्रा वेस्‍ट में उनके फ्लैट में हुई थी। शुरूआती जानकारी के मुताबिक उनकी मौत को सुसाइड बताया गया था। साथ में ये बात भी सामने आई थी कि वो कुछ महीनों से डिप्रैशन का शिकार भी थे। उनकी मौत के बाद मुंबई पुलिस ने मामले की जांच की थी वहीं पोस्‍टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना बताया गया था। सुशांत की मौत के बाद से ही उनका परिवार लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहा था और उनकी गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाए जा रहे थे। सुशांत की मौत के करीब डेढ़ महीने के बाद उनके पिता ने रिया के खिलाफ बिहार में आत्‍महत्‍या के लिए उकसाने के आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज करवाई थी जिसके बाद बिहार प‍ुलिस भी सुशांत की मौत के मामले की जांच करने के लिए मुंबई आई थी। दूसरी ओर ईडी ने भी मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी और इसी बीच सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई से मौत की जांच करवाने के लिए मंजूरी दी थी जिसके बाद से सीबीआई अब इस मामले की जांच कर रही है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *