सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच करेगी सीबीआई: SC

बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच में अब नया मोड़ आ गया है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को इस मामले पर सुनवाई करते हुए फैसला किया है कि अब इस मामले की जांच सीबीआई करेगी। लंबे समय से सुशांत का परिवार मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग कर रहा है। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में रिया के खिलाफ दर्ज एफआईआर को सही बताया है। इसके अलावा सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई पुलिस को जांच में सीबीआई का सहयोग करने के आदेश भी दिये हैं। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से निश्चित तौर पर मुंबई की पुलिस और महाराष्‍ट्र सरकार को झटका लगा है।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच का अधिकार किसे है, इसे लेकर मामला सुप्रीम कोर्ट में था। सुप्रीम कोर्ट ने सभी पक्षों से लिखित जवाब मांगे थे। बिहार सरकार, रिया चक्रवर्ती और सुशांत की फैमिली की तरफ से लिखित जवाब सुप्रीम कोर्ट में दिए गए थे। वहीं सीबीआई की तरफ से सुप्रीम कोर्ट में लिखित जवाब दिया गया था। जवाब में कहा है कि कोर्ट को सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को अपनी जांच जारी रखने देना चाहिए।

पटना में दर्ज केस पर महाराष्ट्र सरकार का जवाब भी आया था। राज्‍य सरकान ने इसे गलत मंशा से दर्ज केस बताया था। साथ ही सीबीआई को केस ट्रांसफर करना गलत बताया था। वहीं बिहार सरकार ने पटना में दर्ज केस को सही बताते हुए दलील दी थी कि मुंबई पुलिस राजनीतिक दबाव में है और इसी कारण अभी तक मुंबई में इस मामले में केस तक दर्ज नहीं हुआ है। सुशांत की मौत की जांच के मामले में रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दी थी कि केस को बिहार से मुंबई ट्रांसफर कर दिया जाए। 11 अगस्त को इस केस की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई थी।

 

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सुशांत की पुरानी गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने ट्वीटर पर ट्वीट कर खुशी जताई है। अंकिता ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सत्‍य जीत गया है। उनके अलावा सुशांत की बहन मीतू सिंह ने भी ट्वीट कर सुशांत के फैंस का धन्‍यवाद किया और लिखा कि आखिरकार सुशांत की मौत की जांच अब सीबीआई करेगी।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *