दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन में तकनीकी खराबी, यमुना बैंक से इंद्रप्रस्थ तक सेवा बाधित

delhi metro

दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन में तकनीकी खराबी आ जाने से सेवाओं में कुछ देरी की संभावना है। आज सुबह DMRC ने ट्वीट के जरिये दिल्ली मेट्रो के ब्लू लाइन में सेवा बाधित होने की जानकारी दी। हालाँकि इससे अन्य लाइनें प्रभावित नहीं होंगी, वो सामान्य तरिके से अन्य दिनों की तरह ही चलती रहेंगी।

बताया जा रहा है यमुना बैंक और इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के बीच सिग्नलिंग की समस्या आ रही है। हालाँकि सर्विस भले ही चालू है लेकिन मेट्रो की रफ़्तार बहुत धीमी है। इसलिए लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

दरअसल सुबह का समय ऑफिस जाने का समय होता है, और इस दौरान हजारों लोग मेट्रो से यात्रा करते है जिससे इस समय मेट्रो में अत्यधिक भीड़ होती है। ऐसे में मेट्रो में खराबी के कारण लोगो को ऑफिस जाने में देर हो सकती है।

Read also: अग्निपथ योजना के खिलाफ झज्जर में युवा कांग्रेस ने निकाली मशाल यात्रा

दिल्ली मेट्रो ने बयान जारी कर कहा है की ब्लू लाइन के यमुना बैंक और इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के सेवाओं में देरी हो रही है। हालाँकि अन्य लाइनों की सेवाएं सामान्य रहेंगी। दिल्ली मेट्रो दिल्ली की सबसे व्यस्त लाइनों में से एक है। लेकिन आज सेवा बाधित होने के कारण बंचिंग की समस्या हो रही है। ट्रेनें एक दूसरे के पीछे कतारों में खड़ी हो जा रही है।

दिल्ली मेट्रो के अनुसार सिग्नल की समस्या ठीक होने में कुछ घंटों का समय लग सकता है। जिससे लोगो को समस्या हो सकती है। ध्यान रहे की सुबह का समय पिक होता है। अभी कुछ दिनों पहले ही रेड लाइन में भी समस्या देखने को मिली थी जिसकी वजह से 45 मिनट तक रेड लाइन मेट्रो की सेवा बाधित रही।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *