तेजिंदर सिंह बग्गा की गिरफ्तारी, पंजाब पुलिस पर अपहरण का केस दर्ज, हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में रोका

तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को आज शुक्रवार की सुबह पंजाब पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। News Delhi, Total tv, tajinder bagga news,

नई दिल्ली: बीजेपी प्रवक्ता और नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को आज शुक्रवार की सुबह पंजाब पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। तेजिंदर पर आरोप है कि, उन्होंने भड़काऊ बयान दिया है और शत्रुता को बढ़ावा देने, आपराधिक धमकी देने के साथ-साथ दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। मालूम हो कि, बग्गा के खिलाफ इसी साल अप्रैल महीनें की 1 तारीख को एफआईआर दर्ज किया गया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आज तेजिंदर सिंह बग्गा को गिरफ्तार कर लिया है।

ये है पूरा मामला

दरअसल, यह पूरा मामला कश्मीरी पंडितो के पलायन पर बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर शुरु हुआ था। जिसे टैक्स फ्री ना करने को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने विधानसभा में एक बयान दिया था, जिसपर काफी बवाल भी हुआ था। इसी पर तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने हमलावर होते हुए सीएम केजरीवाल के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करते हुए
ट्वीट किया था।

तेजिंदर बग्गा ने केजरीवाल के खिलाफ किया था ये ट्वीट

तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ट्वीट करते हुअ कहा था कि, केजरीवाल अगर कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार को झूठा बोलेगा तो मैं बोलूंगा, अगर केजरीवाल कश्मीरी हिंदुओं के नरसंहार पर ठहाके लगाएगा चो मैं बोलूंगा चाहे उसके लिए मुझे जो अंजाम भुगतना पड़े मैं तैयार हूं। मैं केजरीवाल को छोड़ने वाला नहीं, नाक में नकेल डाल के रहूंगा।

बग्गा की गिरफ्तारी के बाद ट्वीट पर छिड़ी नेताओं की जंग

वहीं अब बग्गा की गिरफ्तारी के बाद सियासी भूचाल आता नजर आ रहा है। आम आदमी पार्टी और बीजेपी के नेताओं के बीच ट्विटर पर जंग छिड़ गई है। तेजिंदर की गिरफ्तारी के बाद आप विधायक नरेश बाल्यान ने ट्वीट कर कहा कि, लुच्चे-लफ़ंगो की पार्टी भाजपा नेता
@TajinderBagga को पंजाब पुलिस ने गिरफ़्तार किया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को दिया था “जीने नही देंगे” की धमकी। जिसके बाद अब बीजेपी की तरफ से भी रिएक्शन्स आने शुरु हो गए है।

https://twitter.com/AAPNareshBalyan/status/1522432680872185856?s=20&t=fQOxzWdJxdrrh4SrcfVYJg

बीजेपी नेताओं का भी आया रिएक्शन

बीजेपी नेता बीएल संतोष ने ट्वीट कर आम आदमी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, अरविंद केजरीवाल की तरफ से पंजाब पुलिस को निजी माफिया के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। हम इस गिरफ्तारी की निंदा करते हैं। तेजिंदर बग्गा और उनके पिता पर आम आदमी पार्टी के जिद पर पुलिस का हमला।

वहीं इनके अलावा बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने भी ट्वीट कर कहा कि, अरविंद तुम्हारे खेल का अंत बड़ा करूप होगा।

पंजाब पुलिस पर अपहरण की एफआईआर दर्ज

गौरतलब है कि, तेजिंदर सिंह बग्गा की गिरफ्तारी के बाद से सियासी गहमागहमी बढ़ती ही जा रही है। इसी बीच ताजा जानकारी के मुताबिक, बग्गा को दिल्ली से मोहाली ले जा रही पंजाब पुलिस को हरियाणा पुलिस ने कुरुक्षेत्र में रोक लिया है। साथ ही दिल्ली में पंजाब पुलिस पर अपहरण की एफआईआर भी दर्ज हो गई है।

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *