दिल्ली-एनसीआर में लगातार बढ़ रहा कोरोनावायरस का कहर

बीते 2 दिनों के भीतर गाजियाबाद में तीन अलग-अलग स्कूलों के 9 छात्र छात्राएं कोरोनावायरस के संक्रमण से ग्रसित हो गए हैं इतना ही नहीं एक स्कूल की अध्यापिका भी करोना की चपेट में आ गई है गाजियाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी भवतोष शंखधर ने बताया कि स्कूली छात्र छात्राओं के संक्रमित होने के बाद उनके संपर्क में आए अन्य तमाम बच्चों की भी जांच जल्द से जल्द कराई जाएगी।

 

स्कूल को भी सेनेटाइज़ किया जाएगा हालांकि एहतियात के तौर पर जिन स्कूलों में बच्चे संक्रमित पाए गए हैं उन स्कूलों को 4 दिन के लिए बंद कर दिया गया है और वहां सैनिटाइजेशन का काम पूर्ण रूप से किया जा रहा है लगातार स्कूली छात्र छात्राओं के संक्रमित होने के चलते जहां एक और परिजन खासा परेशान हैं।

 

Read Also अगले कुछ दिनों तक दिल्‍ली को मिलेगी लू से राहत, तापमान रहेगा 40 से नीचे

 

वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की टीम के भीतर भी खलबली मची हुई है हालांकि गाजियाबाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने यह भी कहा कि स्कूलों के अंदर 12 से 14 एवं 15 से 17 साल के बच्चों का वैक्सीनेशन और भी तेजी के साथ किया जाएगा ताकि कोरोना रूपी इस राक्षस से छुटकारा मिल सके वहीं दूसरी ओर उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अलावा आम जन को भी इस में अपनी हिस्सेदारी होगी साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा पालन भी लोगों को करना होगा।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *