‘लॉकअप’ में फिर हुआ बवाल, गुस्साई अज्मा ने सायशा को कह दी इतनी बड़ी बात

लॉकअप में अब अज्मा-सायशा के बीच बवाल देखने को मिल रहा है। अज्मा ने सायशा को कुछ ऐसा कह दिया | Total tv news, news bollywood, आज की ताजा खबरे

मुंबई, ‘लॉकअप’: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का शो ‘लॉकअप’ जैसे-जैसे फिनाले की तरफ बढ़ता जा रहा है वैसे-वैसे ही यह और भी ज्यादा दिलचस्प होता नजर आ रहा है। ‘लॉकअप’ में कंटेस्टेंट्स एक दूसरे की बेइजत्ती करने से जरा भी नहीं कतराते हैं। आए दिन किसी ना किसी कैदी के बीच तीखी नोकझोक देखने को मिल ही जाता है। इसी बीच अब अज्मा फल्लाह और सायशा शिंदे के बीच बवाल देखने को मिल रहा है। इस लड़ाई में अज्मा ने सायशा को कुछ ऐसा कह दिया जिसे कुछ लोग हजम नहीं कर पाए।

‘लॉकअप’ में फिर हुआ जमकर बवाल

दरअसल, कंगना रनौत के शो ‘लॉकअप’ का आल्ट बालाजी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें कंगना के जेल के कैदियों के बीच जमकर बहस देखी गई। दरअसल, सामने आए वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि, सायशा का योगा मैट किसी ने काट दिया जिसके बाद जेल में जमकर हंगामा होता है। वहीं मैट काटे जाने से दुखी सायशा ने अपना सारा गुस्सा अज्मा फल्लाह पर उतार दिया।

अज्मा ने सायशा को सुनाई खरी-खोटी

सायशा शिंदे ने कहा कि, ‘अगर तूने यह फुटेज के लिए किया है तो, तुझे नहीं मालूम कि यह तूने कितना घटिया काम किया है’। फिर क्या था साय़शा की यह बात सुनकर अज्मा फल्लाह का गुस्सा भी सातवें आसमान पर जा पहुंचा और वह सायशा को जमकर भला-बुरा सुनाने लगी। इतना ही नहीं उन्होंने तो सायशा को यह तक कह दिया कि, वह भीख मांग-मांग कर इस शो में आई हैं।

अब खुल चुके है ये बड़े राज

आपको बता दें कि, कंगना रनौत का शो ‘लॉकअप’ ऑनलाइन ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहा है। हालांकि यह अब फिनाले के बेहद करीब पहुंच चुका है। ऐसे में जीत का ताज अपने सिर सजाने के लिए हर कैदी एक से बढ़कर एक अपनी निजी जिंदगी से जुड़े राज से पर्दा उठा रहा है। अब तक इस शो में कई बड़े खुलासे हो चुके है। फिर चाहे वो पूनम पांडे के सीक्रेट्स हो या फिर मिनव्वर फारुकी शादी और बेटे का सच, या फिर पायल रोहतगी के मां ना बन पाने का सच। सभी कंटेस्टेंट्स अपने सीक्रेट्स बेझिझक होकर जनता के सामने खोल रहे हैं।

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *