केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर कोरोना से संक्रमित

फरीदाबाद: हरियाणा में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विधानसभा स्पीकर और कई मंत्री और विधायकों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। सीएम और स्पीकर का इलाज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में चल रहा है।

इसकी पुष्टि खुद सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री ने ट्वीट करके की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को गंभीरता से लेते हुए मैंने कोरोना टेस्ट करवाया जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

Also Read पंजाब में 23 विधायक और मंत्री कोरोना पॉजिटिव

चिकित्सकों के परामर्श पर अब इलाज चलेगा, जितने भी लोग पिछले दिनों मेरे संपर्क में आएं हैं, कृपया वह कोरोना को गंभीरता से लेते हुए अपना कोरोना टेस्ट करवा लें।

बता दें, हरियाणा में कोरोना संक्रमण की स्थिति अब गम्भीर रूप धारण करती जा रही है। प्रदेश में बुधवार को 1323 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 16 और लोगों की इस बीमारी के चलते मौत हो गई है। जबकि 900 लोग ठीक होकर अपने घर पहुंचे हैं।

Also Read सरकार ने उड़ान के तहत कुछ और नए रूट को मंजूरी दी

प्रदेश में रिकवरी रेट घटकर 82.14 फीसदी पर पहुंच गया है जबकि अब 33 दिन में मामले दोगुने हो रहे हैं। प्रदेश में 220 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें 194 ऑक्सीजन के सहारे सांस ले रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, कृष्णपाल गुर्जर के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा रही है ताकि उन्हें और भी लोगों के संपर्क में आने से बचाया जा सके।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *