यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और तमिलनाडु के राज्यपाल भी हुए कोरोना संक्रमित

कोरोना महामारी का कहर दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। जहां देश में कुल मामले साढ़े 17 लाख से ज्यादा हो चुके हैं। वहीं देशभर के कई नेता भी अब इसकी चपेट में आने लगे हैं। इसी कड़ी में रविवार को सबसे बड़ी खबर ये आई कि गृहमंत्री अमित शाह की भी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं उत्तरप्रदेश के लिहाज से दूसरी बड़ी खबर तब आई जब उत्तरप्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी कोरोना संक्रमित पाए गए। उन्होंने भी खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। इसके अलावा तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित की भी कोरोना रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई है।


उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि,”मुझे कोरोना के शुरुआती लक्षण दिख रहे थे जिसके चलते मैंने अपनी कोविड-19 की जाँच कराई। जाँच में मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव आई है। मुझसे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि वह गाइडलाइन के अनुसार स्वयं को क्वारंटाइन कर ले और आवश्यकता अनुसार अपनी जाँच करा ले। डॉक्टर की सलाह पर मैं वर्तमान में अपने आवास पर होम क्वारंटाइन हूँ। मेरा सभी प्रदेश्वासियों से निवेदन है कि पूरी सावधानी बरतें और सरकार की गाइडलाइन का सख़्ती से पालन करें।”

Also Read: गृह मंत्री अमित शाह हुए कोरोना संक्रमित, खुद ट्वीट करके दी जानकारी

गौरतलब है इससे पहले भी यूपी के कई दिग्गज नेता और बीजेपी विधायक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं रविवार को ही यूपी की कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरुण का 62 वर्ष में लखनऊ में कोरोनावायरस के कारण निधन हो गया। कमला रानी लखनऊ के एक अस्पताल में कोरोना का इलाज करवा रही थीं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *