6 से 12 साल के बच्चों को लगेगी वैक्‍सीन

देश में अब 12 साल से नीचे और 6 साल से ऊपर के बच्‍चों को भी कोरोना वैक्‍सीन की डोज दी जाएगी। सूत्रों का कहना है कि इसके लिए ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया की ओर से मंजूरी दे दी गई है।

 

Read Also स्पाइसजेट जल्‍द शुरू करेगी भावनगर को पुणे और मुंबई से जोड़ने के लिए नई उड़ान

 

कोरोना की पहली, दूसरी और तीसरी लहर में बच्‍चों को ज्‍यादा असर नहीं हुआ था लेकिन अब जब एक बार फिर कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है तो ऐसे में इसका सबसे ज्‍यादा असर बच्‍चों पर हो रहा है। ऐसे में बच्‍चों को भी कोरोना से बचाने के लिए बड़ा कदम उठाना जरूरी था।

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया के ड्रग रेगुलेट के विशेषज्ञ पैनल ने 5 से 12 वर्ष की उम्र तक के बच्चों को कोरोना महामारी के खतरे से बचाया जा सके इसके लिए बायोलॉजिकल ई के कोविड-19 वैक्सीन कॉर्बेवैक्स (Corbevax) के इमरजेंसी इस्तेमाल की सिफारिश की है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *