क्या 5 महीनों के बाद दोबारा शुरू होगी दिल्ली मेट्रो ?

नई दिल्ली- देश की राजधानी दिल्ली में मेट्रो के पहियों पर पिछले 5 महीनों से ब्रेक लगा हुआ है। वहीं गुरुवार को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के मुखिया मंगू सिंह राजधानी के सबसे व्यस्त रहने वाले राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर निरीक्षण करने पहुंचे। इस निरीक्षण के बाद लगातार कयास लगने लगे हैं कि हो सकता कि 1 सितंबर से दिल्ली मेट्रो दोबारा से शुरू हो जाए। हालांकि अधिकारियों ने इन कयासों पर जवाब देते हुए इस निरीक्षण को महज नियमित प्रक्रिया करार दिया है।


वहीं, जानकारों की मानें तो मेट्रो ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की कड़ी में यह निरीक्षण किया गया है। यह निरीक्षा ऐसे समय में किया गया है जब ऐसी उम्मीदें जताई जा रही हैं कि उचित सुरक्षा नियमों के साथ मेट्रो सेवा का परिचालन अगले कुछ दिनों में शुरू किया जा सकता है। दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने ये भी कहा कि अब दोबारा मेट्रो शुरू होने पर ट्रेनों और स्टेशनों पर कोरोना फैलने का डर नहीं रहेगा । क्योंकि मेट्रो में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव की हर तरह की व्यवस्था कर ली गई है।

आदेश के 48 घंटों के अंद दौड़ने लगेगी मेट्रो !

दिल्ली मेट्रो पहले ही कहा चुका है कि वह आदेश के 48 घंटे के भीतर दिल्ली-एनसीआर में मेट्रो ट्रेनों का संचालन शुरू कर सकता है। दिल्ली मेट्रो के कार्यकारी निदेशक (जनसंपर्क) अनुज दयाल ने पिछले दिनों कहा था कि मेट्रो से कोरोना फैलने का डर अब नहीं रहेगा क्योंकि मेट्रो में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव की हर तरह की व्यवस्था कर ली गई है।

Also Read- COVAXIN से लेकर ऑक्‍सफर्ड की कोरोना वैक्‍सीन का अपडेट, कब तक बाजार में होगी उपलब्ध ?

गौरतलब है कि पिछले 5 महीने से बंद दिल्ली मेट्रो एक बार फिर यात्रियों को सेवाएं देने के लिए तैयार है, लेकिन DMRC को केंद्र सरकार की मंजूरी मिलने का इंतजार है। कोरोना संक्रमण प्रसार को रोकने के लिए 22 मार्च से दिल्ली मेट्रो की सेवाएं बंद हैं। इससे DMRC को रोजाना 10 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *