कोविड-19 प्रबंधन पर मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को क्या निर्देश दिए गए?

चंडीगढ़ (अनिल कुमार की रिपोर्ट)- हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनन्द अरोड़ा ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोविड-19 के नोडल अधिकारियों, मेडिकल कालेज के निदेशकों, सभी जिला सिविल सर्जनों एवं प्रधान मेडिकल आफिसरों के साथ कोविड-19 के प्रबंधन पर समीक्षा बैठक की और अधिकारियों को निर्देश दिए।


हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनन्द अरोड़ा ने निर्देश दिए कि मरीजों को सही समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो सकें इसके लिए सिविल सर्जन एक सिस्टम यानी जिला कंट्रोल केंद्र स्थापित करें ताकि समय पर उपचार उपलब्ध हो और मरीजों को किसी भी प्रकार का इंतजार न करना पड़े। साथ ही सभी जिलों में उपलब्ध कमरों , मरीजों व होम आइसोलेशन में इलाज करवा रहे मरीजों की जानकारी मिल सके। इस केंद्र के लिए अधिकारी भी नामित करें।
उन्होंने कहा कि मरीजों को समय पर आक्सीजन व दवाईयों की उपलब्धता भी सुनिश्चित की जाये।  मेडिकल कालेज एवं जिला अस्पताल एक टीम के रूप में कार्य करें ताकि सभी तृतीयक स्तरीय देखभाल संस्थानों में रेफरल मरीजों की देखभाल सुनिश्चित हो सके और कोविड से होने वाली मृत्युदर में और कमी लाई जा सके। मुख्य सचिव ने कहा कि कोरोना वायरस से ठीक हो चुके लोगों का पोस्ट कोरोना फोलोअप भी सुनिश्चित करें। सैंपल कलैक्शन सेंटरों पर अनावश्यक भीड़ न हो, इसके लिए मरीजों, यात्रा करने वालों तथा नौकरी के लिए भी 72 घंटे पहले टेस्टिंग करवाने वालों के लिए अलग-अलग कलैक्शन सेंटरों की व्यवस्था की जाए।

Also Read- केंद्रीय कैबिनेट ने दी हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर को मंजूरी, क्या है ये रेल कॉरिडोर ?

उन्होंने ये भी कहा कि होम आइसोलेशन वाले मरीजों की स्थिति पर भी नजर रखी जानी चाहिए ताकि किसी भी आपात स्थिति में उन्हें तुरंत स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई जा सकें। उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन मृत्यु, होम क्वारंटीन, मरीजों की संख्या, ट्रेसिंग इत्यादि से संबंधित अपनी दैनिक रिपोर्ट मुख्यालय में भेजें। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में एंबुलेंस सेवा को चुस्त-दुरुस्त रखा जाए। सभी जिलों की मल्टी डिसीप्लीनरी टीमें प्रतिदिन कोरोना के गंभीर मामलों से निपटने के लिए रणनीति पर चर्चा करें।
इसके अलावा, सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी मैडिकल कालेज अपने अपने  संस्थान में कंट्रोल रूम स्थापित करें ताकि मरीजों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो। इसके अलावा कोविड-19 के प्रबंधन के लिए टेस्टिंग सुविधा बढ़ाने, कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग, क्लिनिकल मैनेजमेंट पर अधिक ध्यान केंद्रित करने के साथ-साथ जन-जागरकता गतिविधियों को बढ़ाने के निर्देश दिए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *