Corona Updates- चीन में कोरोना संक्रमण के 14 नए मामले

बीजिंग : चीन में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 14 नए मामले दर्ज किए गए, जिससे बाहर से आए मामलों की संख्या बढ़कर 2432 हो गई है।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग की ओर से मंगलवार को जारी दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, सभी मामले बाहर से आए हैं। संक्रमण के नए मामलों में से सिचुआन में चार, गुआंगडोंग में तीन, शंघाई और शांझी में दो-दो, हुबेई, तियानजिन और लियाओनिंग में एक-एक नया मामला सामने आया है।

Also read Corona से जुड़ी देशभर की अपडेट के लिए देखिए टोटल टीवी का WhatsApp Bulletin

आयोग ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बाहर से आए मामलों में से 2213 मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं जबकि 219 अस्पताल में भर्ती हैं जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के मुताबिक इस दौरान कोविड-19 से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है।

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से प्रकोप से विश्व में सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका, ब्राज़ील और भारत में अब तक 350,951 लोगों की मौत हो चुकी है।

विश्व महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से अब तक 5,739,724 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 177,252 लोगों की मौत हो चुकी है। ब्राजील में अब तक 3,622,861 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 115,309 लोगों की मौत हो चुकी है।

Also read देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 3167325 हुई

कोरोना से प्रभावित होने के मामले में बंगलादेश ने पाकिस्तान को पीछे छोड़ दिया है। यहां 297,083 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं जबकि 3,983 लोग इस बीमारी से काल का ग्रास बन चुके हैं।

पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 293,261 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 6,255 लोगों की मौत हो चुकी है। फ्रांस में कोरोना संक्रमितों की संख्या 282,414 हो गई हैं और 30,533 लोगों की मौत हो चुकी है।

यूरोपीय देश इटली में इस जानलेवा विषाणु से 260,298 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 35,441 लोगों की मौत हुई है। तुर्की में कोरोना संक्रमितों की संख्या 259,692 हो गई है और 6,139 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना वायरस से बेल्जियम में कोरोना वायरस के संक्रमण से जान जाने वालों की संख्या 10 हजार के करीब यानी 9996 पर पहुंच गई है, कनाडा में 9129, इंडोनेशिया 6759, इक्वाडोर में 6322, नीदरलैंड में 6225, स्वीडन में 5810, मिस्र में 5262, बोलीविया ने मृतकों के मामले में चीन को पीछे छोड़ दिया है यहां कोरोना के संक्रमण से 4578 लोगों की जान चली गयी है और चीन में 4711, रोमानिया में 3272, फिलिपींस में 3010, ग्वाटेमाला में 2594, यूक्रेन में 2313, स्विट्जरलैंड में 2001, पोलैंड 1955, पनामा 1892, पुर्तगाल में 1796, आयरलैंड में 1777 और होंडुरास में 1654 लोगों की मौत हो चुकी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *