चीन की पीएलए ने रिहा किए अरुणाचल के 5 नागरिक, 14 दिन रहेंगे क्वारंटाइन

ईटानगर– भारत और चीन के बीच जारी सीमा विवाद पर अब कूटनीति रंग लाती नजर आ रही है। जहां शुक्रवार को मॉस्को में विदेश मंत्री एस जयशंकर की चीनी समकक्ष से मुलाकात हुई। वहीं शनिवार को चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) ने अरुणाचल प्रदेश से लापता पांच युवाओं को करीब 10 दिनों बाद रिहा कर दिया है। ये युवक दो सितंबर को सीमा के पार चले गए थे।


भारतीय अधिकारियों ने बताया कि वापस आए सभी लोगों को कोरोना वायरस प्रोटोकॉल के अनुसार 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया जाएगा और उसके बाद ही उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा। अरुणाचल प्रदेश के तेजपुर डिफेंस पीआरओ के मुताबिक, भारतीय सेना ने सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद आज किबिट्टू में सभी पांच व्यक्तियों (अरुणाचल प्रदेश से लापता) को अपने पास लिया। अब COVID-19 प्रोटोकॉल के अनुसार 14 दिनों के लिए व्यक्तियों को क्वारंटाइन किया जाएगा और उसके बाद उनके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया जाएगा

Also Read- बॉलीवुड से एक और बुरी खबर, अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का निधन

कैसे फंसे थे 5 नागरिक ?

गौरतलब है कि कि अरुणाचल प्रदेश अपर सुबंसिरी के नाचो इलाके के रहने वाले पांचों युवकों का चीन के सैनिकों ने अगवा कर लिया था। भारतीय सेना के लिए पोर्टर और गाइड का काम करने वाले ये युवक जंगल में शिकार के लिए गए थे, उसी समय उनका अपहरण किया गया। इस समूह के पांच युवकों को चीनी सैनिक जबरन अपने साथ ले गए जबकि दो युवक किसी तरह बचकर अपने गांव लौट आए। इन दोनों ने ही लापता युवकों के घर में सूचना दी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *