सीएम मनोहर लाल खट्टर की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, 25 अगस्त को हुए थे भर्ती

कैबिनेट विस्तार होने के बाद भाजपा के मुख्यमंत्री सहित 10 मंत्री होंगे | Total tv, News haryana, delhi haryana news tv,
गुरुग्राम- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की खट्टर की कोरोना रिपोर्ट तकरीबन 15 दिनों के इलाज के बाद सोमवार को निगेटिव आ गई है। बता दें कि सीएम को 25 अगस्त को कोरोना से संक्रमित होने के बाद मेदांता में भर्ती कराया गया था। रिपोर्ट के अनुसार अब कोरोना से जंग जीतने के बाद सीएम को मंगलवार सुबह तक अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

इससे पहले 1 सितम्बर को भी सीएम का कोरोना सैंपल लिया गया था और उनकी दूसरी कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। ये तीसरी बार सीएम का कोरोना टेस्ट हुआ है जब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। अगर हेल्थ अपडेट की बात करें तो सीएम पिछले दो दिनों से फिलहाल पूरी तरह स्वस्थ्य हैं। मंगलवार को संभावित रूप से डिस्चार्ज होने के बाद वो चंडीगढ़ के लिए रवाना हो सकते हैं।

Also Read- कपास की बर्बाद फसल को लेकर सड़कों पर उतरी इनेलो

गौरतलब है कि अभी भी बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला , जींद विधायक कृष्ण मिड्ढा , घरौंडा विधायक हरविंद्र कल्याण , कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दीपेंद्र  सिंह हुड्डा , गृह मंत्री अनिल विज के बड़े भाई राजेन्द्र व बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला के 3 पारिवारिक सदस्यों का मेदांता में कोरोना का इलाज जारी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *