कपास की बर्बाद फसल को लेकर सड़कों पर उतरी इनेलो

चरखी दादरी (परदीप साहू की रिपोर्ट)– सरकार द्वारा विभिन्न बिमारियों से बर्बाद हुई कपास की फसल की स्पेशल गिरदावरी व उचित मुआवजा के आदेश जारी नहीं करने से खफा इनेलो कार्यकर्ताओं ने रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने डीसी को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा और अल्टीमेटम दिया कि अगर जल्द एक्शन नहीं लिया तो इनेलो प्रदेश भर में बड़ा आंदोलन करेगी।

पूर्व विधायक रणबीर मंदोला की अगुवाई में इनेलो कार्यकत्र्ताओं की मीटिंग पार्टी कार्यालय में हुई। मीटिंग के बाद इनेलो कार्यकत्र्ता जुलूस की शक्ल में रोष प्रदर्शन करते हुए जिला मुख्यालय पर पहुंचे और सरकार की किसान विरोधी नीतियों को लेकर रोष जताया। इस दौरान उन्होंने डीसी शिव प्रसाद शर्मा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते हुए तुरंत प्रभाव से प्रभावित क्षेत्रों की स्पेशल गिरदावरी करवाकर 50 हजार रुपए प्रति एकड़ मुआवजा की मांग की।

Also Read- हरियाणा में इन 2 जिलों में स्कूलों को खोलने की तैयारी, अभिभावकों ने दी सहमति

पूर्व विधायक रणबीर मंदोला ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। किसानों की कपास की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुक है। सरकार की ओर से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। अगर तुरंत प्रभाव से स्पेशल गिरदावरी व उचित की घोषणा नहीं हुई तो इनेलो प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन करेगी।

वहीं डीसी शिव प्रसाद शर्मा ने बताया कि कपास की बिमारी से खराब हुई फसल के लिए कृषि विभाग द्वारा रिपोर्ट तैयार कर सरकार को भेजी जाएगी। सरकार के आदेशों के बाद ही गिरदावरी होगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *