कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा हुए कोरोना से संक्रमित

News Haryana Today, कांग्रेस के चिंतन शिवर में क्या लिए गए फैसले, | Total tv |

चंडीगढ़– हरियाणा के नेताओं में लगातार कोरोना संक्रमण फैलता जा रहा है। सीएम मनोहर लाल खट्टर, विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता के अलावा कई बीजेपी सांसदों और मंत्रियों के संक्रमित होने के बाद अब कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है।उन्होंने खुद ट्वीट करके संक्रमित होने की जानकारी दी।

दीपेंद्र हुड्डा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “मेरी कोरोना #COVID19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों के निर्देश अनुसार बाक़ी के टेस्ट किए जा रहे हैं। आप सभी की दुआ से शीघ्र ही ठीक होकर आप सबके बीच वापस लौटूंगा। जो लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं आइसोलेट हों अपनी जाँच करवाएं।”

आपको बता दें कि देश में कई राजनेता कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। आज ही कर्नाटक के श्रम मंत्री ए शिवराम हेब्बार और उनकी पत्नी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टी हुई है। दोनों में कोई लक्षण नहीं नजर आने की वजह से दोनों का घर में ही इलाज चलेगा। उनसे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज, कर्नाटक के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा कई बड़े नेता इसकी चपेट में आ चुके हैं। हालांकि ज्यादातर लोग इस वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं।

Also Read- अभिनेता अर्जुन कपूर हुए कोरोना से संक्रमित, डॉक्टर्स की सलाह पर होम क्वॉरंटीन

अगर हरियाणा की बात करें तो प्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक ही दिन में सर्वाधिक 2,289 नए मामले सामने आए जबकि इसी अवधि में सर्वाधिक 22 मरीजों की मौत हो गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में अब तक संक्रमण के कुल 74,272 मामले सामने आ चुके हैं जबकि 781 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *