ईडी दफ्तर के पास प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ता हिरासत में लिये गए

Aaj ki khabre : ईडी दफ्तर के पास प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ता हिरासत में, LIVE

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ईडी ऑफिस पहुंच चुके हैं। राहुल के साथ प्रियंका गांधी भी ईडी ऑफिस पहुंची। राहुल और प्रियंका गांधी के अलावा बड़ी संख्‍या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का हजूम भी ईडी ऑफिस के बाहर मौजूद है। कांग्रेस नेता दिग्‍विजय सिंह, पवन खेड़ा सहित कई कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं।

कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि सत्‍य ही जीतेगा। राहुल गांधी सत्‍य के साथ हैं। ये सत्‍य की आवाज है और कोई भी नहीं डर रहा है। दिग्‍विजय सिंह ने कहा कि जब राहुल गांधी के खिलाफ कोई एफआईआर नहीं थी तो उन्‍हें परेशान क्‍यों किया जा रहा है। बीजेपी कांग्रेस से डर गई है इसलिए ईडी का उपयोग कर रही है।

Read Also राहुल गांधी की पेशी से पहले दिल्‍ली ट्रैफिक पुलिस की सलाह, इन रूट्स से बचकर निकलें

 

इस बीच प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हटाया और कुछ को हिरासत में भी लिया गया है। राज्‍यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला, यूथ कांग्रेस अध्‍यक्ष श्रीनिवासन को भी पुलिस ने हिरासत में लिया।

जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी का बयान पीएमएलए के सेक्‍शन 50 के तहत दर्ज किया जाएगा और उनसे ईडी के तीन अफसर पूछताछ करेंगे। राहुल गांधी से पूछताछ करने वालों में ईडी के अस्सिटेंट डायरेक्‍टर रैंक के अधिकारी होंगे और डिप्‍टी डायरेक्‍टर रैंक के अधिकारी पूरी कार्रवाई को सुपरवाइज करेंगे।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *