दिल्ली के मंत्री ने हरियाणा में दिया बड़ा बयान, कहा- पानी पर सबका हक

दिल्ली हरियाणा में चल रहे पानी विवाद पर कहा कि पानी सभी का हक़ है जो सबको मिलना चाहिए | Total trv news, Latest news, News haryana,

अंबाला, कृष्णा बली: दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम देर शाम अम्बाला छावनी के पीडब्लयूडी रेस्ट हाउस में पहुंचे। यहां अम्बाला जिला के संगठन मंत्री गगनदीप सिंह कपूर ने अपने साथियों के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रेस कॉन्फ्रेस का आयोजन भी किया गया। अम्बाला लोकसभा के प्रभारी कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि वह अंबाला में कार्यकर्ताओं से मिलने आये हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने दिल्ली हरियाणा में चल रहे पानी विवाद पर कहा कि पानी सभी का हक़ है जो सबको मिलना चाहिए।

दिल्ली में आप मॉडल की विदेशों में चर्चा

पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि देश में पहले गुजरात मॉडल की चर्चा होती थी। लेकिन, जब आम आदमी पार्टी ने गुजरात पहुंचकर गुजरात मॉडल की हकीकत की समीक्षा की तो पाया कि वहां के स्कूलों में ना तो पर्याप्त संख्या में शिक्षक हैं और ना ही विद्यार्थियों के लिए सुविधाएं हैं। इसी प्रकार वहां के अस्पतालों में भी मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं और लोग बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित हैं। जबकि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिल्ली मॉडल की अब देश विदेश में खूब चर्चा हो रही है।

 

Read Also – कांग्रेस से नाराजगी के बीच सीएम खट्टर से मिले कुलदीप बिश्‍नोई

 

पंजाब में आप ने चुनावी वादों पर काम करना किया शुरु

उन्होंने आगे कहा कि, पंजाब के लोगों ने भी दिल्ली मॉडल को अपनाकर वहां पर प्रचंड बहुमत से आम आदमी पार्टी की सरकार गठित की है और सरकार ने पहले महीने में ही अपने चुनावी वादों पर काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि, पंजाब के बाद हरियाणा, हिमाचल और गुजरात के लोग भी चाहने लगे हैं कि उनके राज्य में भी दिल्ली जैसी शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं मिल सकें।

आम आदमी पार्टी का कुनबा दिन रात बढ़ रहा- राजेन्द्र पाल गौतम

राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा आज हकीकत यह है कि लोग खुद ही आम आदमी पार्टी को ज्वाइन कर रहे हैं और आम आदमी पार्टी का कुनबा दिन रात बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश में काम की राजनीति प्रभावी है और लोग धर्म और जाति की राजनीति के दुष्परिणाम देख चुके हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने पंजाब मे किसानों द्वारा प्रोटेस्ट करने पर कहा कि पंजाब मे मान सरकार को बने कुछ ही समय हुआ है अभी तो उनका पहला बजट भी नहीं आया।

पानी पर किसी एक स्टेट का अधिकार नहीं

उन्होंने आगे कहा कि बजट आने पर सभी कि शिकायत दूर हो जाएगी क्योंकि मान सरकार वहां पर अच्छा काम कर रही है और उन्होंने जो वायदे किये थे वो पूरे किये है पंजाब के लोग काफी समझदार है जो उन्होंने आप को चुना। हरियाणा-दिल्ली पानी विवाद पर उन्होंने कहा कि पानी नेचुरल सोर्स है उस पर किसी एक स्टेट का अधिकार नहीं हो सकता पानी तो सभी स्टेट को चाहिए सभी भारत के लोग है एक सीमाओ मे बाँधना ठीक नहीं होगा।

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *