‘स्कूल-कॉलेज खोलने पर विचार कर रही हरियाणा सरकार’ !

हिसार (महेश कुमार की रिपोर्ट)– अनलॉक 4 में जहां मेट्रो सहित कई सेवाएं शुरू हो गई हैं। वहीं अब राज्य में स्कूल खोलने को लेकर भी अटकलें तेज होती दिख रही हैं। राज्य के शिक्षा मंत्री ने कहा है कि हरियाणा सरकार राज्य में स्कूल व कॉलेज खोलने के लिए पूरी तरह से तैयार है। यदि केन्द्र सरकार की तरफ से स्कूल कॉलेज खोलने के लिए निर्देश आ गये तो राज्य सरकार की तैयारियां पूरी हैं और एक सप्ताह में ही स्कूल कॉलेज खोल दिये जायेंगे। ये बात शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने हिसार में विशेष बातचीत के दौरान कही।

वह हिसार में भारतीय सेना के अधीन कार्यरत्त अवश्व प्रजनन स्टड में वन विभाग की तरफ से आयोजित एक विशेष पौधारोपण अभियान में बतौर मुख्य अतिथि आये हुए थे। उन्होंने माना कि राज्य का ऑनलाइन शिक्षा में काफी अच्छा कार्य चल रहा है लेकिन फिर भी ऑफलाइन क्लासिस का मुकाबला नहीं है। इसीलिए सरकार स्कूल कॉलेज खोलने पर विचार कर रही है। सरकार को सिर्फ केन्द्र सरकार की गाइडलाइन्स का इंतजार है। उन्होंने स्कूल कॉलेज खोलने को लेकर सरकार की योजना के बारे में भी जानकारी दी।

Also Read- कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा हुए कोरोना से संक्रमित

शिक्षा, वन व पर्यटन मंत्री ने स्कूलों में फीस के मुद्दे पर कहा कि वह अभिभावकों के साथ हैं और सरकार पहले ही स्कूलों को कह चुकी है कि वो बच्चों से सिर्फ ट्यूशन फीस लें। सरकार के आदेश के बाद निजी स्कूल संचालक कोर्ट में चले गये और सरकार ने भी कोर्ट के फैसले के खिलाफ रिव्यु पीटिशन डाली हुयी है। मंत्री ने कॉलेजों की परीक्षा के संबंध में भी कहा कि कोर्ट के आदेश के अनुसार फाइनल परीक्षाएं करवायी जायेंगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *