हरियाणा में वीकेंड लॉकडाउन पर भी खुल रहे होटल और ढाबे, नगर परिषद नाकाम !

अंबाला (कृष्ण बाली की रिपोर्ट)– हरियाणा में बढ़ते कोरोना के कहर को देखते हुए हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बड़ा फैसला लिया था कि हरियाणा में हर शनिवार और रविवार को सभी बाजार , कार्यालय पूरी तरह से बन्द रहेंगे। सिर्फ जरूरी सेवाओं को खुला रखने की छूट दी गई है। अगर देखा जाए तो अंबाला छावनी के विचारों में कपड़ा जूते चप्पल और कई तरह की दुकानें तो बंद है पर होटल रेस्टोरेंट और ढाबे पूरी तरह खुले रहे जहां उन को बंद कराने में पुलिस और नगर परिषद पूरी तरह नाकाम रही है। वहीं अंबाला के एसडीएम ने खुद उन्हें बंद कराने की कमान अपने हाथों में ली और अकेले ही निकल पड़े उन्हें बंद करवाने के लिए !
 
हमारी टीम ने बाज़ारों का दौरा किया तो देखा हलवाई,रेस्टोरेंट सहित कई दुकानें खुली है जो एसेंसियल सर्विस में नहीं आते वो भी खुले है लेकिन बाजार में एक भी पुलिस कर्मी व नगर पालिका का कर्मचारी नहीं पहुंचा जिसकी शिकायत लोगो ने खुद एसडीएम सुभग सिहाग को की ! एसडीएम ने लोगों की जब शिकायते सुनी तो वे अकेले ही खुद बाज़ारो में निकल पड़े तो उन्होंने देखा कि बाज़ारो में कई दुकाने भी खुली है जिसे एसडीएम ने बंद करवाया !

Also Read- दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी, गिरफ्तार ISIS आतंकी के ठिकानों से विस्फोटक बरामद

इस बारे में बताते हुए एसडीएम अंबाला सुभाष सिहाग ने बताया कि उन्हें फोन पर कई शिकायतें मिली कि अंबाला छावनी के महेश नगर सदर एरिया और पड़ाव थाने के एरिया में कई दुकानें और ढाबे खुले हैं। तो वह खुद ही अकेले निकल पड़े इन सब को बंद कराने। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के आदेश पर शनिवार और रविवार को बाजार पूरी तरह बंद रहेंगे खाली जरूरी सेवाएं ही खुली रहेंगी होटल रेस्टोरेंट और ढाबे पूरी तरह से बंद रहेंगे पर आज जब मैं शहर के दौरे पर निकला तो मैंने पाया कि शहर के कई होटल और बस स्टैंड के पास कई ढाबे खुले हैं, जिन्हें मैंने खुद बंद करवाया।
उन्होंने कहा कि अंबाला छावनी के सोमवार बाजार बंद को हमारे कोई आदेश नहीं है यह लोकल एसोसिएशन का फैसला था ! शराब के ठेके के बारे में उन्होंने कहा कि इसका फैसला अभी मीटिंग में होना है !

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *