Corona- पहले फेज में Covaxin सफल, सितंबर में शुरू हो सकता है दूसरा फेज

कोरोना वैक्सीन Covaxin पर एक राहत देने वाली खबर सामने आई है। भारत बायोटेक और ICMR की इस पहली देसी कोरोना वैक्सीन कोवैक्सीन ने पहले फेस का ट्रायल टेस्ट लगभग पास कर लिया है।

बता दें, कोवैक्सीन के ट्रायल के लिए 375 वॉलंटियर्स को चुना गया था। देशभर की 12 जगहों पर इसके ट्रायल हो रहे हैं। हर वॉलंटियर को वैक्सीन की दो खुराक तय की गई हैं। देश में अब इसका दूसरा ट्रायल सितंबर में शुरू हो सकता है।

Also Read CORONA: 24 घंटों में 64 हजार से ज्‍यादा नए मामले सामने आये

रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रायल में वैक्सीन को सेफ पाया गया है। अबतक किसी भी शख्स पर कोई साइड इफेक्ट नहीं है। रोहतक के पीजीआई में चल रहे ट्रायल को देख रहीं सविता वर्मा ने यह बात कही। सविता वर्मा ने बताया कि अभी खून की जांच आदि चल रही है।

पहले फेज को खत्म होने में अगस्त का पूरा महीना लग सकता है। अब वॉलिंटियर्स को दूसरी खुराक दी जानी है। बायोटेक कोवैक्सीन के सेफ होने की बात संजय राय ने भी कही। वह दिल्ली एम्स में ट्रायल देख रहे हैं।

Also Read विवादित पोस्ट मामला: AAP ने पूर्व विधायक जरनैल सिंह को पार्टी की सदस्यता से किया निलंबित

यहां 16 लोगों पर ट्रायल जारी है। पहले सभी 12 साइट्स के नतीजे देखे जाएंगे। अगर सब से ठीक नतीजे आए तो ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया दूसरे फेज का ट्रायल देखेंगे।

खबर के मुताबिक, ट्रायल देख रहे अधिकारी ने नाम न उजागर होने की शर्त पर कहा है कि अगर सब ठीक रहा तो अगले साल के शुरुआती 6 महीनों में वैक्सीन आ जाएगी। भारत की यह पहली कोरोना वैक्सीन भारत बायोटेक और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने मिलकर बनाई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *