हरियाणा में इन 2 जिलों में स्कूलों को खोलने की तैयारी, अभिभावकों ने दी सहमति

करनाल (विकास मेहला): कोरोना से लड़ाई में अब अध्यापक भी करोना योद्धा बन सामने आएंगे। हरियाणा सरकार ने करनाल जिले के गांव निगदू के सरकारी स्कूल और सोनीपत के एक सरकारी स्कूल में शैक्षणिक स्तर शुरू करने के लिए कार्यक्रम बनाया है।

साथ ही साथ स्कूल में पढ़ाने वाले अध्यापक स्टाफ और पढ़ने वाले बच्चों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी,जिसे पूरे हरियाणा में भेजा जाएगा, ताकि भविष्य में प्रदेश के अन्य हजारों स्कूलों को भी खोला जा सके।

Also Read पर्यटन व वन मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने अश्व प्रजजन स्टड में की हजारों पौधों के पौधारोपण अभियान की शुरुआत

स्कूल के प्रिंसिपल का कहना है कि गांव में शिक्षा का माहौल और परिजनों की बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता ने बदलाव कर दिखाया है।

इस मौके पर परिजनों ने कहा कि स्कूल में पढ़ाई जल्दी शुरू हो ताकि बच्चे पढ़ सके, साथ ही सरकार पर विश्वास जताया कि सरकार कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सभी सुरक्षा के उपाय करेगी ताकि बच्चे कोरोना से सुरक्षित रह आगे पढ़ सकें।

उन्होंने कहा की हरियाणा सरकार दसवीं व बारहवीं की कक्षाएं शुरू करने जा रही है। शुरुआत में परीक्षण के तौर पर सोनीपत व करनाल जिले के दो स्कूलों में जल्दी कक्षाएं लगेंगी। यह निर्णय दोनों स्कूलों के विद्यार्थियों के अभिभावकों के सर्वाधिक सहमति जताने पर लिया गया है।

Also Read ‘स्कूल-कॉलेज खोलने पर विचार कर रही हरियाणा सरकार’ !

स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं की कक्षाएं शुरू करने के लिए बीते दिनों सर्वे कराया था, जिसमें करनाल जिले व सोनीपत जिले के विद्यार्थियों के अभिभावकों ने कक्षाएं शुरू करने को लेकर सबसे ज्यादा अपनी सहमति दी है।
फ़िल्म में पूरी जानकारी होगी कि कोविड के बावजूद कैसे पठन पाठन कराया जाएगा। सामाजिक दूरी की पालना कैसे करनी है और किस तरह स्कूल में पढ़ना है। 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *