दिल्ली में 41 डिग्री सेल्सियस से ज्‍यादा हो सकता है तापमान

दिल्‍ली एनसीआर में एक बार फिर गर्मी बढ़ने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री से ज्‍यादा हो सकता है वहीं न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य है।

 

Read Also 24 घंटों में कोरोना के 2,541 नए मामले, 30 की मौत

 

सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 40 फीसदी दर्ज की गई। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कहा है कि दिन में गरज और बिजली गिरने की संभावना के साथ आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *