हरियाणा में आज से खुले स्कूल

School Reopens In Haryana: हरियाणा में आज से खुले स्कूल | Total tv News |

School Reopens In Haryana: हरियाणा में आज से एक बार फिर स्‍कूल खुल गए हैं। गर्मियों की छुट्टियों के बाद 1 जुलाई से हरियाणा के स्‍कूलों में एक बार फिर पढ़ाई शुरू हो गई है। फिलहाल सरकार की ओर से स्‍कूलों के समय में बदलाव किया गया है जिसके बाद सुबह 8 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक ही स्‍कूलों में बच्‍चे पढ़ेंगे। गर्मी की छुट्टियों से पहले हरियाणा में भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों का संचालन सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया गया था।

राज्‍य में कोरोना के मामलों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिसे देखते हुए स्‍कूल प्रशासन अपनी ओर से सभी गाइडलाइंस का पालन कर रहे हैं। सभी स्‍कूलों में सैनिटाइजेशन और कमरों की सफाई अच्‍छे से करवाई गई है और टीचर्स को भी बच्‍चों के साथ कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने के निर्देश दिये गए हैं।

 

Read Also सरकार जाते ही NCP-शिवसेना की मुश्किलें बढ़ीं, संजय राउत से ED करेगी पूछताछ तो पवार को IT का नोटिस

 

हरियाणा में स्‍कूलों के पहले दिन बच्‍चों की उपस्थिति कम रही। शुक्रवार होने के कारण कई स्‍कूलों में बच्‍चे पहले दिन स्‍कूल नहीं आए। हरियाणा में आज से कई स्‍कूल खुल गए हैं लेकिन कुछ स्‍कूलों में सोमवार से ही बच्‍चे स्‍कूल जाएंगे।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Entertainment 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *