दिल्ली में दुकान ऑड-ईवन नियम खत्म, वीकेंड कर्फ़्यू भी हटा

दिल्‍ली में कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट आने के बाद वीरवार को DDMA की बैठक हुई। इस बैठक में फ़ैसला लिया गया है कि दिल्ली के बाज़ारों में दुकानों का Odd Even नियम ख़त्म होगा। इसके अलावा दिल्‍ली में वीकेंड कर्फ़्यू को हटा दिया गया है लेकिन नाइट कर्फ़्यू जारी रहेगा।

 

Read Also उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया

 

दिल्‍ली में कोरोना प्रोटोकॉल में राहत देते हुए डीडीएमए ने 50 प्रतिशत क्षमता के साथ सिनेमा हॉल खोलने के साथ ही शादी समारोह में भी 200 लोगों के शामिल होने पर छूट देने का फैसला किया है। इसके अलावा दिल्ली के सरकारी ऑफिस 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे लेकिन एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स और स्कूल अभी बंद रहेंगे।

दिल्‍ली में स्कूल और इंस्टिट्यूट खोलने पर डीडीएमए की अगली बैठक में चर्चा होने की उम्‍मीद है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *