Satyendra Jain की गिरफ्तारी पर स्मृति ईरानी ने सीएम केजरीवाल पर साधा निशाना, पूछे कई सवाल

स्मृति ईरानी ने सीएम केजरीवाल पर साधा निशाना, पूछे कई सवाल | Total tv, newslive,

नई दिल्ली(प्रदीप कुमार): दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की ईडी द्वारा गिरफ्तारी पर राजनीतिक लड़ाई बढ़ती जा रही है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से कई सवाल पूछे हैं। केंद्रीय मंत्री ईरानी ने सतेंद्र जैन को गद्दार बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एक भ्रष्ट व्यक्ति को क्लीन चिट दी है। ईडी द्वारा गिरफ्तार दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन को लेकर राजनीतिक लड़ाई जोर पकड़ रही है। दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने इस मामले में कई बड़े आरोप लगाए हैं।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। ईरानी ने कहा कि,’दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल जी ने एक भ्रष्ट व्यक्ति को क्लीन चिट दी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल सभी तथ्यों से बहुत दूर हैं। केजरीवाल ने सत्येंद्र जैन को जनता की अदालत में बरी कर दिया जबकि जैन ने भ्रष्टाचार कर देश के साथ गद्दारी की है।

Also Read सहकारी समितियां भी GeM पोर्टल से जुड़ सकेंगी, छोटे व्यापारियों को होगा फायदा

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि केजरीवाल जी आप ही ने कहा है कि भ्रष्टाचार करना यानी देश के साथ गद्दारी करना है। ऐसे में आप सत्येंद्र जैन जैसे भ्रष्टाचारी को बचाकर क्या देश के गद्दार को पनाह दे रहे हैं?

स्मृति ईरानी ने सीएम केजरीवाल से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या वो इस बात को स्पष्ट कर सकते हैं कि सत्येंद्र जैन ने 4 शैल कंपनियों को अपने परिवार के सदस्यों के माध्यम से 16.39 करोड़ रुपये की, 56 शैल कंपनियों के माध्यम से, हवाला ऑपरेटर्स के सहयोग से, 2010-16 तक मनी लॉन्ड्रिंग की या नहीं?

अपने अगले सवाल में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रिंसिपल कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स का जिक्र किया।

केंद्रीय मंत्री ने पूछा कि, ‘केजरीवाल जी, क्या ये सत्य है कि प्रिंसिपल कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स ने इस बात को कहा कि 16.39 करोड़ के कालेधन के सही मालिक स्वयं सत्येंद्र जैन हैं? क्या ये सत्य है कि डिविजन बैंच दिल्ली हाईकोर्ट ने 2019 के अपने एक ऑर्डर में इस बात की पुष्टि की कि सत्येंद्र जैन ने मनी लॉन्ड्रिंग की है?

Also Read मशहूर सिंगर KK का निधन, पीएम मोदी समेत कई हस्तियों ने जताया दुख

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कालेधन से 200 बीघा जमीन खरीद का आरोप भी लगाया।

केंद्रीय मंत्री ने सवाल पूछते हुए कहा कि ‘केजरीवाल जी क्या ये सत्य है कि इस कालेधन के माध्यम से सत्येंद्र जैन ने दिल्ली के कई इलाकों में 200 बीघा जमीन का मालिकाना हक अपने लाभ में लिया? केजरीवाल जी क्या ये सत्य है कि सतेंद्र जैन आज प्रिवेंशन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत चार्जशीट में मुख्य आरोपी हैं?

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि ‘सत्येंद्र जैन ने खुद मनी लॉड्रिंग की बात स्वीकार की है’

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि, ‘क्या ये सत्य है कि 16.39 करोड़ रुपये मनी लॉन्ड्रिंग की जो आय है, उस पर टैक्स लगाया जाए, ये प्रस्ताव स्वयं सत्येंद्र जैन की कंपनियों का था? सत्येंद्र जैन ने स्वयं स्वीकार किया कि 16.39 करोड़ रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग, हवाला कारोबार के माध्यम से की गई। केजरीवाल जी क्या ऐसा व्यक्ति आज भी आपकी सरकार का मंत्री बना रहना चाहिए?

बहरहाल, दिल्ली के वरिष्ठ मंत्री सतेंद्र जैन की गिरफ़्तारी ने दिल्ली में राजनीतिक घमासान बढ़ा दिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *