हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेते हुए कर्मचारियों को रंगे हाथों पकड़ा

चंडीगढ़ (अनिल कुमार की रिपोर्ट)– हरियाणा के राज्य चौकसी ब्यूरो ने राजस्व विभाग समालखा जिला पानीपत के पटवारी सुरेश को मयूर विहार कालोनी के सूरज की शिकायत पर उसके प्लॉट की मौका रिपोर्ट करवाने की एवेज में 4500 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है।

इसके अलावा थाना सदर तावडू जिला नूंह में तैनात सहायक उप-निरीक्षक सुरेंद्र सिंह को नीम्बाहेड़ी जिला अलवर राजस्थान के मुबीन को उसके विरूद्ध माईनिंग केस में उच्च न्यायालय से जमानत दिलवाने तथा उसके ट्रक एच.आर-55-टी-6903 का चालान न करने की एवज में 20 हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ब्यूरो ने दोनों आरोपी अधिकारियों के खिलाफ करनाल तथा गुरुग्राम पुलिस थाने में भ्रष्टाचार उन्मूलन अधिनियम की धारा-7 के तहत मामले दर्ज किए हैं तथा दोनों के मामले में आगे की जांच जारी है।

Also Read- अभी भी नहीं हुआ शुरू हुआ रजिस्ट्री का कार्य, नया सॉफ्टवेयर बना लोगों की समस्या !

ब्यूरो ने उपमंडल अधिकारी (नागरिक) कार्यालय, गोहाना, सोनीपत में कार्यरत लिपिक विनोद कुमार को 1000 रुपये की रिश्वत तथा नगर परिषद, भिवानी के कार्यकारी अधिकारी दीपक गोयल को 35000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम, 1988 के तहत मामले भी दर्ज किए गए हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *